Lok Sabha Elections 2024: चौथे चरण में यूपी की 13 सीटों पर मुकाबला, जानें अखिलेश समेत कौन-कौन दिग्गज हैं मैदान में…

0
20

लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान के बाद अब चौथे चरण की जंग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश की 80 में से 26 सीटों पर चुनाव हो चुका है। चौथे चरण में 13 सीटों पर मतदान होंगे जिसमे शाहजहांपुर,मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, अकबरपुर और बहराइच शामिल है। चौथे चरण के लिए यूपी में 13 मई को 13 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में कई दिग्गज जैसे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, साक्षी महाराज और अजय मिश्रा टेनी मैदान में हैं। आपको बता दें 2019 में भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आपको बताते हैं कि कौन-कौन से उम्मीदवार किस सीट पर मैदान में हैं।

खीरी लोकसभा सीट से भाजपा के केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और सपा से उत्कर्ष वर्मा चुनावी मैदान में है।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के अरुण कुमार सागर, समाजवादी पार्टी की ज्योत्सना गोंड और बसपा की ओर से डोड राम वर्मा चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

उन्नाव लोकसभा सीट से साक्षी महाराज , सपा से अनु टंडन और बसपा से अशोक पांडेय चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

कन्नौज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक और उनके सामने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं।

कानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद सत्यदेव पचौरी , कांग्रेस के आलोक मिश्रा और बसपा के कुलदीप भदौरिया चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

धौरहरा लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद रह चुकी रेखा वर्मा, सपा से आनंद भदौरिया और बसपा से श्याम किशोर अवस्थी चुनाव के मैदान में हैं।

सीतापुर लोकसभा सीट से भाजपा के राजेश वर्मा चुनाव का मुक़ाबला सपा के राकेश राठौर से हैं।

हरदोई लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद जय प्रकाश शर्मा, सपा की पूर्व सांसद ऊषा वर्मा और बसपा से भीमराव अंबेडकर मैदान में हैं।

फुर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के मुकेश राजपूत और सपा की ओर से नवल किशोर शाक्य चुनावी मैदान में हैं।

इटावा लोकसभा सीट से भाजपा के रामशंकर कठेरिया, सपा के जितेंद्र दोहरे और बसपा से सारिका सिंह चुनावी मैदान में हैं।

अकबरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले का मुक़ाबला सपा के पूर्व सांसद राजाराम पाल और बसपा के राजेश द्विवेदी से है।

बहराइच लोकसभा सीट से बीजेपी के अरविंद गौड़ और सपा की ओर से रमेश गौतम को उम्मीदवार बनाया गया है।

मिश्रिख लोकसभा सीट से भाजपा ने डॉ अशोक रावत और इंडिया गठबंधन से संगीता राजवंशी और बसपा से बीआर अहिरवार चुनाव लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here