Weather Update Today : Delhi NCR के कई इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में सुबह-सुबह हल्की बारिश होने के कारण आज का मौसम बेहद शानदार हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में अभी बारिश हो रही है। जिसमें करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला और प्रीत विहार शामिल है।
मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों तक बारिश होने कि संभावना है। काले बादल भी छाए रहेंगे जिसके कारण हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मौसम में भी काफी बदलाव हो सकता है। और रविवार से तापमान में कमी भी आ सकती है।
इससे पहले मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 38 से 91 फीसदी दर्ज किया गया। दिनभर धूप रहा और हल्की गर्मी महसूस किया गया। शाम के वातावरण में हल्की ठंडक महसूस होने लगी।
बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में उत्तरपूर्वी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। विभाग ने बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने कि संभावना जताई है।
यह भी पढ़ें:
India ने पाक NSA मोईद यूसुफ को भेजा न्योता, अफगान संकट पर हो सकती है चर्चा