Volodymyr Zelenskyy Biography: हम आजादी की क्या कीमत चुका रहे हैं इसे पूरी दुनिया देख रही है। युद्ध में अब तक हमारे 16 बच्चे मारे जा चुके हैं। मुझे यकीन है हम जीतेंगे। हम हार नहीं मानेंगे, हम यूक्रेनियन हैं। हम अपनी जमीन की एक एक इंच की रक्षा करेंगे। ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने 1 मार्च को यूरोपियन यूनियन को संबोधित करते हुए कही थी।
उन्होंने कहा था कि यूरोपियन यूनियन की पहली पसंद यूक्रेन है। वोलोडिमिर जेलेंस्की की इस बात को सुनकर पूरे ईयू में तालियों की आवाज गूंजने लगी। Zelenskyy को पता है कि वे दुनिया के दूसरे सबसे ताकतवर मुल्क से मुकाबला कर रहे हैं। कॉमेडी करने वाले वोलोडिमिर जेलेंस्की की हिम्मत को आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। जनता ने उनपर जो भरोसा किया था उसे वे साबित कर रहे हैं।
Volodymyr Zelenskyy का धर्म और जन्म

युद्ध के मैदान में यूक्रेनी सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए हथियार उठाने वाले वोलोडिमिर जेलेंस्की की बातों को सुनकर लगता है कि वे कितने गंभीर इंसान हैं, जो दुनिया से अपने देश को बचाने की अपील कर रहा है, जो अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ रहा है। Zelenskyy हमेशा ऐसे नहीं थे। वे एक कॉमेडियन थे। कॉमेडियन से उन्होंने राष्ट्रपति तक का सफर तय किया है। दोनों ही यात्रा में यूक्रेन की जनता ने उन्हें खूब प्यार दिया है।
रूस से आखिरी सांस तक लड़ेंगे, कहने वाले वोलोडिमिर जेलेंस्की का जन्म 25 जनवरी 1978 को यूक्रेन में हुआ था। वे यहूदी धर्म से संबंध रखते हैं। प्रोफेसर पिता और इंजीनियर मां को पता तक नहीं था कि उनका बेटा लॉ, कॉमेडी करने के बाद राष्ट्रपति बन जाएगा। वोलोडिमिर जेलेंस्की दुनिया के एक मात्र यहूदी देश इजरालय में जाकर लॉ की पढ़ाई करना चाहते थे। पर पिता के मना करने के बाद उन्होंने राजधानी कीव में अपनी शुरुआती पढ़ाई की, फिर कीव नेशनल इकोनॉमिक यूनिवर्सिटी से साल 2000 में लॉ की डिग्री हासिल की।
Volodymyr Zelenskyy का कॉमेडी ग्रुप

वकालत की मोटी मोटी किताबों को मन लगा कर पढ़ने वाले वोलोडिमिर जेलेंस्की का असल मन तो कॉमेडी में लगता था। जिस तरह से वे रसिया से युद्ध करने के लिए अपने मन की सुन रहें हैं, उसी तरह उन्होंने पढ़ाई के समय में अपने मन की सुनी और कॉमेडी की दुनिया में उतर आए। उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही 1997 में कुछ एक्टर्स के साथ मिलकर “क्वार्टल 95” नाम का कॉमेडी ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप को लोग काफी प्यार देते थे। इसी के दमपर वे 2003 में स्टेज शो करने लगे।
स्टेज शो करते हुए एक दौर ऐसा आया जब उन्हें लगा कि राजनीति में जाना उनके जीवन और यूक्रेन की जनता के भविष्य के लिए बेहतर होगा। राजनीति में भी आने के लिए राष्ट्रपति ने अपनी कला को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया।
Volodymyr Zelenskyy की राजनीति में एंट्री

साल 2018 में Volodymyr Zelenskyy ने “सर्वेंट ऑप द पीपल पार्टी” नाम का राजनीतिक दल का गठन किया। यहीं से उन्होंने राजनीति में अपनी जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने खुद को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा किया। लोग उस समय हक्के – बक्के रह गए जब बिना तजुर्बे वाला एक कॉमेडियन 73 फीसदी वोटों के साथ यूक्रेन का राष्ट्रपति बन गया।
उनके इस साहस को देखकर लोग कह रहे हैं कि जनता के भरोसे को Volodymyr Zelenskyy आज पूरी शिद्दत के साथ निभा रहे हैं। इस बात का अंदाजा शायद रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin को भी नहीं था कि एक कॉमेडियन उनके सामने इस तरह सीना तानकर खड़ा रहेगा।
संबंधित खबरें:
- Ukraine Russia Crisis: रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने अपनी Nuclear Deterrence Force को तैयार रहने का दिया आदेश, कभी तीसरा सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर देश था Ukraine
- Russia Ukraine Conflict: रूसी सैनिक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में दाखिल; अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी ने भेजे हथियार