Ukraine Russia War Live Updates: रूसी हमले का यूक्रेन डटकर सामना कर रहा है और फिलहाल देश के बड़े शहरों पर यूक्रेन की सरकार का ही नियंत्रण है। इस बीच यूक्रेन ने रूस से बातचीत शुरू की है। ये पहल ऐसे वक्त में हुई है जब यूक्रेन के इस हमले का पूरी दुनिया में विरोध हो रहा है। यूक्रेन ने रूस से अपनी सेना को वापस बुलाने का आह्वान किया है। दरअसल आज रूस और यूक्रेन ने बेलारूसी सीमा पर युद्धविराम वार्ता शुरू की।

Ukraine Russia War Live Updates: पढ़ें मामले से जुड़े बड़ी बातें…

- जहां एक ओर यूक्रेन रूस से बातचीत (Ukraine Russia War Live Updates) के लिए तैयार हो गया है वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने अपने सभी डिफेंस चीफ को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।
- गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत, यूक्रेन-बेलारूस की सीमा पर होगी। इस बाबत यूक्रेन और बेलारूस के राष्ट्रपति के बीच बातचीत हुई है। इससे पहले यूक्रेन ने बेलारूस में रूस से बातचीत करने से इंकार कर दिया था।
- बता दें कि आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के यूक्रेन पर हमले पर चर्चा होगी। इस बीच भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का स्वागत किया है।
- अमेरिकी सरकार ने दावा किया है कि रूस के सैनिकों को यूक्रेन में दिक्कत पेश आ रही है और रूसी सेना कमजोर पड़ रही है।
- यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूसी सेना को देश के बड़े शहर खारकीव से खदेड़ दिया है।
- संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि चार लाख से अधिक यूक्रेन के नागरिकों ने देश छोड़ा है और अधिकतर हंगरी भाग गए हैं। यूक्रेन के नागरिक हमले के बाद से पड़ोसी देश हंगरी, रोमानिया, मोल्डोव और स्लोवाकिया की और बढ़ रहे हैं।
- रूस के हमले का दुनियाभर में विरोध (Ukraine Russia War Live Updates) हो रहा है। बर्लिन, बगदाद और क्विटो समेत रूस में भी लोग इस हमले का विरोध कर रहे हैं।
- यूरोपियन यूनियन ने रूस पर नई पाबंदियां लगाई हैं और यूक्रेन के लिए मदद भेजी है।
- सोशल मीडिया और इंटरनेट की बात की जाए तो फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों ने रूस का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
- खेल की बात की जाए तो वहां भी रूस का विरोध हो रहा है। यहां तक कि इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक, स्वीडन और पोलैंड जैसे देशों ने रूस का विरोध किया है।
संबंधित खबरें…