जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है। आज सुबह हमले के बाद उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। पूर्व प्रधानमंत्री जब भाषण दे रहे थे तभी किसी ने उन्हें गोली मार दी। शिंजो आबे को गोली मारने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जानकारी अनुसार फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि फायरिंग के समय उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। उनके सीने में 2 गोली मारी गई थी। वीडियो में उन्हें जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्हें सीने पर हाथ रखे हुए देखा गया था।
आबे, जिस समय स्टेज पर भाषण दे रहे थे, उन पर उसी समय हमला किया गया। आबे को दो गोलियां मारी गई। इतना ही नहीं आबे को गोली मारने के बाद हमलवार वहीं खड़ा रहा। उसने भागने की भी कोई कोशिश नहीं की। स्थानीय मीडिया की मानें तो जिस शख्स ने आबे को गोली मारी है, उसकी उम्र 40 वर्ष है। उसका नाम यामागामी बताया जा रहा है।
जापान के पूर्व पीएम आबे पर हमले को लेकर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं।
राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी।
पेज अपडेट जारी है…