ये दुनिया कब,कहा और कैसे बसी इसका प्रमाण किसी के पास नहीं है। सागर हो या अनंत आकाश, कुदरत को लेकर विज्ञान की खोज चल रही है। आदि मानव के जन्म से लेकर मनुष्यों के विकास के बीच कई सभ्यताओं का शुरूआत और अंत हुआ। इतिहास के कई किताबों में कई शहरों के अस्तित्व मिटाने का जिक्र है।एर एसा शहर इजिप्ट में खोजा गया है। जहां रिसर्चरो ने दो हजार साल पहले पानी में समा गए थे अब उस शहर के साथ मौजूद खजानों का पता लगाया है।
यह शहर आज भी समुद्र की गहराई में डूबा हुआ है, और कहा जा रहा है कि जिसमें बेशुमार खजाना है एक सूचना के अनुसार इस शहर का नाम Thonis Heracleion रखा गया है। समुद्र में दफ्न हो चुका है। इस शहर को एलेग्जेंडर ने 331BC में बसाया था। जिसे यूरोपियन इंस्टीट्यूट फॉर अंडरवाटर आर्कियोलॉजी की टीम ने खोजा है।
इस बड़ी कामयाबी को हासिल करने वाली टीम ने प्रशासन को जानकारी दे दी है।टीम ने कहा है कि इस दौरान बेशकीमती चीजें मिली है ये भी कहा कि यह एक समय का समृद्ध शहर था। जो समुद्र का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी में डूब गया था।
शहर के गायब होने या अचानक डूबने की उम्मीद किसी को नहीं होगी उन्हें किसी प्रलयका अंदाजा भी नहीं रहा होगा। इसी कारण से जब ये शहर समुद्र में डूबा होगा तब लोग अपनी जान भी नहीं बचा सके होंगे। समुद्र के नीचे करीब 60 मीटर के दायरे में आइलैंड जैसा स्ट्रक्चर पाया गया है। यह शहर रिसर्चरो की नजर में साल 2000 में आया। इन बीस साल में कई गोताखोरों ने इसे तलाथ करने की कोशिश नहीं की।अब इससे जुड़ी जानकारी का खुलासा होने के बाद एक बार फिर यह शहर चर्चा का विषय बन गया है।