Pope Francis: दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु और वेटिकन चर्च के मुख्य पादरी पोप फ्रांसिस ने महिलाओं के खतना करने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा महिलाओं का खतना करना अपराध है। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और उन्हें समान अवसर दिलाने की लड़ाई जारी रहनी चाहिए।
दरअसल, बहरीन यात्रा के दौरान पोप फ्रांसिस से खतना को लेकर सवाल किया गया था। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह बहुत डरावनी बात है कि आज भी ऐसी चीजों को रोकने के लिए मानवता सक्षम नहीं है। पोप फ्रांसिस ने आगे कहा कि ना सिर्फ एक अपराध है, बल्कि एक आपराधिक कृत्य है।

गौरतलब है कि पोप फ्रांसिस से हिजाब न पहनने को लेकर 22 साल की ईरानी लड़की महसा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में मौत के बारे में सवाल किया गया था। पोप ने इस सवाल का सीधा जवाब ना देते हुए बताया कि आज भी दुनिया की कई संस्कृतियों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में काफी कम आंका जाता है।
क्या है महिलाओं का खतना?
खतना को फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन भी कहा जाता है। खतना वह प्रक्रिया है जिसमें बिना किसी कारण महिला के जननांग के बाहरी हिस्से को पूर्णत: या आंशिक रूप से काटकर अलग कर दिया जाता है। कई रूढ़िवादी लोगों का मानना है कि महिलाओं की यौन इच्छा को दबाने के लिए खतना जरूरी है। यह प्रथा के रूप में कई सालों से कुछ देशों में किया जा रहा है।
Pope Francis: ईश्वर ने दोनों को एक समान बनाया

पोप फ्रांसिस ने कहा कि महिलाओं के लिए इस लड़ाई को जारी रखने की जरूरत है, क्योंकि वे ईश्वर से मिला एक तोहफा हैं। पोप ने कहा कि ईश्वर ने पुरुष और महिला, दोनों को एक समान बनाया है। पोप ने आगे कहा कि उन्होंने वेटिकन में देखा है कि जब भी कोई महिला काम शुरू करती है तो चीजों में सुधार आता है। उन्होंने कहा कि जो समाज महिलाओं के सार्वजनिक जीवन को खत्म करता है, वह समाज खराब तरह से आगे बढ़ता है।
बता दें कि वेटिकन चर्च में पोप फ्रांसिस के कार्यकाल के बाद महिलाओं को किसी भी फैसले लेने के लिए सबसे ज्यादा ताकत दी गई है। पोप फ्रांसिस से पहले अहम फैसलों में महिलाओं के शामिल होने का स्तर कम हमेशा कम रहा है, लेकिन पोप फ्रांसिस ने इस बदलाव की शुरुआत की। पोप फ्रांसिस ने अपने कार्यकाल में महिलाओं को कई अच्छे पदों पर पहुंचाया है।
Pope Francis: पोर्न को लेकर भी दिया था बयान
बताया जा रहा है कि हाल ही में पोप फ्रांसिस ने पोर्न फिल्मों को लेकर एक बयान दिया था जो काफी चर्चा में रहा। पोप ने कहा था कि वर्तमान में काफी संख्या में लोग डिजिटल पोर्न देख रहे हैं। जिसमें पादरी और नन तक शामिल हैं। पोप ने पादरी बनने के लिए रोम में पढ़ाई कर रहे छात्रों से कहा कि पोर्न देखना काफी गलत है, इससे इंसान के मन में शैतान आता है।
उन्होंने कहा कि जिस साफ दिल में जीजस रहते हों, वह कभी इस तरह की चीजों नहीं देखेगा। उन्होंने सभी को सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की सभी चीजों को अपने फोन से डिलीट कर दीजिए। जिसमें मन में प्रलोभन आने का कोई भी जरिया आपके हाथ में न रहे। पोप ने कहा कि इस तरह की चीजों से इंसान की आत्मा कमजोर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें:
- Iran Hijab Row: महिला एंकर को ‘हिजाब’ पहनाने पर अड़े ईरानी राष्ट्रपति, इंटरव्यू देने से किया इनकार
- Iran News: हिजाब नहीं पहनने पर पुलिस द्वारा 22 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई! कोमा में जाने के 2 दिन बाद मौत