NASA के मिशन मून का काउंट डाउन रुका, आज लॉन्च नहीं होगा Artemis 1

बता दें कि नासा का यह मार्स पर्सिवरेंस रोवर के बाद सबसे महत्वपूर्ण मिशन है। चांद पर पहली बार इंसान 1969 में गया था।

0
251
NASA Artemis 1
NASA Artemis 1

NASA Artemis 1: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मून मिशन यानी आर्टेमिस 1 (Artemis 1) आज लॉन्च नहीं होगा। जानकारी अनुसार इसे 29 अगस्त 2022 को लॉन्च करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन लॉन्च से कुछ समय पहले ही वैज्ञानिकों ने इंजन में कुछ खराबी देखी है। ईंधन के रिसाव (Fuel Leak) और दरार (Crack) के चलते इस मिशन को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह रॉकेट अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित लॉन्च पैड उड़ान भरने वाला था।

NASA Artemis 1: 6:30 से 8:30 के बीच लॉन्च करने की थी तैयारी

बता दें कि आर्टेमिस 1 आज शाम 6:30 से 8:30 के बीच लॉन्च किया जाने वाला था। फ्यूल लीक के चलते मिशन में देरी की बात कही गई है। नासा ने कहा कि अभी रॉकेट में ईंधन के तौर पर सुपर-कोल्ड हाइड्रोजन और ऑक्सीजन भरा जाता है। लेकिन लीक की समस्या देखे जाने के चलते यह काम अभी रोका गया है। नासा ने 2 सितंबर और 5 सितंबर को बैकअप लॉन्च तिथियां निर्धारित की हैं।

NASA Artemis 1
Artemis 1

बता दें कि नासा का यह मार्स पर्सिवरेंस रोवर के बाद सबसे महत्वपूर्ण मिशन है। चांद पर पहली बार इंसान 1969 में गया था। उनका नाम नील आर्मस्ट्रांग हैं। इसी के चलते नासा एक बार फिर इंसानों को चांद पर पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि आर्टिमिस-1 से कोई इंसान चांद पर नहीं जाने वाला है। इसमें SLS रॉकेट की सुरक्षा, और ओरियन कैप्सूल की चंद्रमा तक पहुंचने की क्षमता, चंद्र कक्षा में प्रदर्शन करने और पृथ्वी पर लौटने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। यह प्रोग्राम तीन भागों में पूरा होगा।

संबंधित खबरें: