भारत को फिर से विश्वगुरु बनाना है लक्ष्य, Make India Great Again Campaign से जुड़ रहे दुनियाभर से लोग

0
127
MIGA Campaign
MIGA Campaign

भारत के पास प्रचीन समय से शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति की एक महान विरासत रही है। प्राचीन समय से ही हमारे यहां तक्षशिला, कश्मीर स्मस्त, नालंदा, वल्लभी विश्वविद्यालय, शारदा पीठ, पुष्पगिरि विहार, ओदंतपुरी विश्वविद्यालय, विक्रमशिला, सोमपुरा महाविहार, बिक्रमपुर विहार, जगद्दला महाविहार जैसे संस्थान रहे हैं। जिसने विश्व को ज्ञान दिया। यही नहीं भारत में पाणिनि,चाणक्य,कुमारलता,वसुबंधु जैसे शिक्षक भी रहे हैं। इसी कारण भारत को विश्वगुरु कहा जाता रहा है। इसी महान परंपरा को ध्यान में रखते हुए मेक इंडिया ग्रेट अगेन, भारत को फिर से विश्व गुरु बनाएं, अभियान की शुरूआत की गई है। शॉर्ट में इस कैंपेन को M.I.G.A. Campaign कहा जा रहा है।

आज बदलती दुनिया में भारत की तस्वीर भी बहुत कुछ बदली है। जहां आज भारत एक बहुत बड़ा बाजार है। वहीं बेहतर व्यापार नीतियों, बुनियादे ढांचे और तकनीक में हासिल की कामयाबी ने देश के हर नागरिक की कार्यक्षमता को बढ़ाया है। हम एक ऐसे समय में हैं जहां से हम आने वाले समय को भारत के नाम कर सकते हैं और एक बार फिर से भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर सकते हैं। इसी कार्य को सफल करने की दिशा में M.I.G.A. Campaign कार्यरत है।

अभियान अपने उद्देश्य में सफल हो इसके लिए विश्व के कोने कोने से लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। वैश्विक संदर्भ को देखते हुए इस अभियान की रूपरेखा भी तय की गई है। अभियान की बात की जाए तो अमेरिका में रह रही प्रोफेसर मंजु गुप्ता इसकी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वहीं बांग्लादेश के प्रोफेसर बिजॉय बरुआ और कनाडा की रहने वाली डॉ रेणुका जांगिड़ इस अभियान में उपाध्यक्ष की भूमिका में हैं।

M.I.G.A. Campaign

Prof. (Dr.) MANJU GUPTA (USA) – International Chairperson
Vice Chairman-Prof. Bijoy Barua (Bangladesh)

Vice Chairman. Dr.Renuka JANGID (Canada)
Secretary General: Sophia Kaushik (France)

Secretary — Garima Mishra (Spain)

Treasurer- Tara Tandey (UK)

Advisers
SADHVI PRAGYA BHARTI (India)

Dr. Kamal Taori (India)

Prof (Dr.) Ramjilal Jangid (India) Founder

फ्रांस में रहे रही सोफिया कौशिक को महासचिव तो वहीं स्पेन की गरिमा मिश्रा को सचिव नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में यूके में रह रही तारा तांडे काम करेंगी। इस अभियान के सलाहकारों की बात की जाए तो भारत से साध्वी प्रज्ञा भारती, डॉ कमल ताओरी और डॉ रामजीलाल जांगिड़ इसमें सम्मिलित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here