Lizz Truss Profile: ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री की घोषणा कर दी गई है। दरअसल, लिज ट्रस को ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लिया गया है। इन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को मात दी है। लिज ट्रस को 81,326 वोट मिले, जबकि ऋषि सुनक को मात्र 60,399 वोट प्राप्त हुए। ऋषि सुनक का हराने के बाद लिज ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। इनसे पहले मार्गेट थ्रेचर और थेरेसा मे ब्रिटेन की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। इस खबर में हम आपको लिज ट्रस के बारे में बताएंगे।
Lizz Truss Profile: लिज ट्रस का प्रारंभिक जीवन
लिज ट्रस का जन्म 26 जुलाई 1975 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। पैस्ले, रेनफ्रूशायर में वेस्ट प्राइमरी स्कूल में प्रवेश लेने के बाद ट्रस ने लीड्स राउंडहे स्कूल में पढ़ाई की। इन्होंने मेर्टन कॉलेज, ऑक्सफोर्ड में दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र पढ़ा, 1996 में स्नातक किया।
Lizz Truss Profile: लिज ट्रस का करियर और राजनीतिक जीवन
लिज ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लिबरल डेमोक्रेट्स की अध्यक्ष और लिबरल डेमोक्रेट यूथ एंड स्टूडेंट्स की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य थीं। लिबरल डेमोक्रेट में रहते हुए, ट्रस ने ड्रग्स के वैधीकरण और राजशाही को जड़ से खत्म करने के समर्थन में भाषण दिया था। इसके बाद ट्रस 1996 में कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हो गई थी और तभी से इस पार्टी से जुड़ी हुई हैं।
Lizz Truss Profile: 1996 से 2000 तक, ट्रस ने शेल के लिए काम किया, इस दौरान उन्होंने 1999 में एक चार्टर्ड मैनेजमेंट अकाउंटेंट का पदभार संभाला। 2000 में, ट्रस को केबल एंड वायरलेस द्वारा नियुक्त किया गया और 2005 में इन्होंने इस्तीफा दे दिया। ट्रस ने 1998 से 2000 तक लेविशम डेप्टफोर्ड कंजर्वेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। ट्रस ने 1998 और 2002 में ग्रीनविच लंदन बोरो काउंसिल इलेक्शन भी लड़ा, हालांकि दोनों में ही उन्हें हार मिली। चार मई 2006 को उन्होंने पहला चुनाव पार्षद के तौर पर जीता। इसके बाद 2010 में वह पहली बार सांसद चुनी गईं।
Lizz Truss Profile: 2010 में, उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले अपना इस्तीफा पेश किया। बाद में उन्होंने चाइल्डकेयर और शिक्षा राज्य के संसदीय अपर सचिव के रूप में दो साल (2012-2014) के लिए कार्य किया। सांसद बनने के दो साल बाद वह शिक्षामंत्री भी बन गईं। बतौर शिक्षामंत्री उन्होंने कई बड़े काम किए। एक सर्वे करवाया, जिसमें मालूम चला कि 18 वर्ष तक केवल 20 प्रतिशत ब्रिटिश छात्र गणित पढ़ पाते हैं। ऐसे में उन्होंने बच्चों के लिए गणित विषय अनिवार्य कर दिया।
जब 2014 में कैबिनेट का पुनर्गठन किया गया, तो इन्हें प्रधानमंत्री डेविड कैमरन द्वारा पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों के राज्य सचिव के रूप में नामित किया गया। अपने 15 सालों से अधिक समय के राजनीतिक जीवन में लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन के अंतर्गत कई कैबिनेट पदों पर कार्य किया है।
Lizz Truss Profile: हारना पसंद नहीं करतीं लिज ट्रस
2000 में, ट्रस ने ह्यूग ओ’लेरी से शादी की और इन दोनों की दो बेटियां हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इन्होंने बताया था कि उनका परिवार क्लूडो और मोनोपोली जैसे बोर्ड गेम्स खेलना पसंद करता है। इसमें ट्रस भी खेलती थीं। इन्हें बचपन से ही हारना नहीं पसंद, इसलिए इन्हें जब भी ऐसा लगता कि यह हार जाएंगी तो यह गेम छोड़कर भाग जाती थीं।
संबंधित खबरें:
यूके को मिला नया प्रधानमंत्री, लिज ट्रस के नाम का हुआ एलान
नाम की घोषणा जल्द, लिज ट्रस और ऋषि सुनक के बीच रोचक मुकाबले के साथ चुनाव प्रक्रिया…