Interesting Facts About Ukraine: यूक्रेन (Ukraine) यूरोप (Europe) का दूसरा सबसे बड़ा देश है। आबादी महज 4.41 Crores (2020) है। सबसे बड़ा देश रूस है। रूस अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ताकतवर देश है। उपजाऊ मैदानी इलाके, बड़े उद्योग वाला देश अपनी जमीन को बचान के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेना से युद्ध कर रहा है। इस युद्ध में सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग यूक्रेन के समर्थन में खड़े हैं। यूक्रेन की चर्चा खूब हो रही है। आखिर पुतिन की सेना के सामने खड़े जो हैं, यूक्रेन के बारे में लोग पढ़ना और जानना चाहते हैं। यूक्रेन 1932 में भी चर्चा में आया था, जब भीषण अकाल के कारण इंसान-इंसान का ही मांस खाने लगा था। उस समय यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था।
Interesting Facts About Ukraine: अकाल से 40 मिलियन लोग हुए थे प्रभावित

यूक्रेन की कई रोचक बातें है जो उसे अपने आप में दुनिया से अलग बनाती है। चाहे बात शराब खपत की हो या फिर सबसे गहराई वाला रेलवे स्टेशन, सबसे लंबा संगीत वाद्यय यंत्र और शादी की परंपरा की। यूक्रेन का जिक्र सबसे ज्यादा अकाल को लेकर किया जाता है। क्योंकि 1932-33 में पड़े भीषण अकाल के दौरान यूक्रेन में लोगों ने इंसानों के मांस को ही खाना शुरू कर दिया था। उस समय यूक्रेन सोवियत संघ का हिस्सा था जोकि 1991 में अलग हो गया।
30 के दशक में पड़ा ये अकाल सोवियत का दूसरा सबसे बड़ा अकाल कहा जाता है। रिपोर्टस दावा करती हैं कि 30 के दशक में सोवियत अधिकारियों द्वारा अनाज की जमाखोरी के बाद जनता को अकाल का सामना करना पड़ा था। अकाल से 40 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। खास तौर पर दक्षिण में डॉन और कुंबन क्षेत्र और यूक्रेन में लाखों लोग भूख से मर गए थे। कई लोग भुखमरी के कारण बीमारी होने से मर गए थे। 30 के दशक में पड़े अकाल को होलोडोमोर के नाम से जाना जाता है।
Interesting Facts About Ukraine: अकाल के कारण

अकाल के दौरान कोई मदद सरकार से न मिलने के बाद इंसान मरे हुए इंसानों के मांस खाने लगे थे। इस समय तकरीबन 2500 लोगों को नरभक्षण के लिए गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट की माने तो अकाल इंसानों द्वारा लाया गया था। साफ साफ तो नहीं कह सकते हैं लेकिन उस समय सोवियत अधिकारियों और किसानों के बीच लड़ाई चल रही थी। किसानों की कमर तोड़ने के लिए अधिकारियों ने अनाज की जमाखोरी की, परिणास्वरूप अकाल पड़ा।
खैर ये तो बात हो गई अकाल की। आप को जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे गहराई में बना रेलवे स्टेशन यूक्रेन में ही है। इसे आर्सेनल्ना मेट्रो स्टेशन कहा जाता है। स्टेशन जमीन से 105.5 मीटर यानी 346 फीट की गहराई में स्थित है। यहां पर सबसे अधिक संगीत प्रेमी लोग रहते हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में दुनिया की सबसे सुंदर महिलाएं रहती हैं। शादी करते वक्त दुनिया में लोग बाएं हाथ में रिंग पहनते हैं जबकि यूक्रेन में दाएं हाथ में वेडिगं रिंग पहनते हैं।
Interesting Facts About Ukraine

शराब भारत समेत कई देशों में गलत मानी जाती है। पर यूक्रेन में शराब पीना एक परंपरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार शराब खपत में यूक्रेन छठे स्थान पर है। यहां पर प्रति व्यक्ति हर साल लगभग 14 लीटर की दर से शराब की खपत होती है।
संबंधित खबरें:
- Russia से युद्ध करने वाले Volodymyr Zelenskyy कैसे बने एक कॉमेडियन से Ukraine के राष्ट्रपति?
- Ukraine Russia Crisis: रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने अपनी Nuclear Deterrence Force को तैयार रहने का दिया आदेश, कभी तीसरा सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर देश था Ukraine