Indonesia के सुलावेसी द्वीप पर नौका डूबने से 15 लोगों की मौत, 19 लापता

Indonesia: नौका आधी रात के आसपास डूबी। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।इसी बीच 6 यात्रियों को बचा लिया गया है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

0
54
Indonesia : Sulawesi Boat sank off news update
Indonesia : Sulawesi Boat sank off

Indonesia: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर सोमवार को एक नौका डूबने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 अन्य लापता हैं।राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में कहा कि नौका पर 40 यात्री सवार थे। नौका आधी रात के आसपास डूबी। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसी बीच 6 यात्रियों को बचा लिया गया है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी लापता यात्रियों की तलाश में जुटी हुई है।खोज और बचाव एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि ‘सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। शव उनके परिवारों को सौंप दिया गया है, जबकि जीवित बचे लोगों का अब स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी है।’

Indonesia: साझा की शवों की तस्वीरें

Indonesia: बचाव एजेंसी की ओर से घटना से जुड़ी तस्‍वीरें साझा की गई हैं। तस्वीरों में स्थानीय अस्पताल के फर्श पर पीड़ितों के शव कपड़े से ढके हुए दिखाई दे रहे हैं। नौका दक्षिणपूर्व सुलावेसी प्रांत की राजधानी केंदरी से लगभग 200 किलोमीटर यानी (124 मील) दक्षिण में मुना द्वीप की एक खाड़ी के पार लोगों को ले जा रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई।
लगभग 17,000 से अधिक द्वीपों वाले द्वीपसमूह इंडोनेशिया में नौकाएं परिवहन का एक सामान्य साधन हैं।यहां ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं। ढीले सुरक्षा मानक के कारण और जहाजों में पर्याप्त जीवन रक्षक उपकरणों के बिना क्षमता से अधिक सामान लादने के कारण ऐसे हादसे होते हैं।

संबंधित खबरें