जर्मनी के म्यूनिख शहर के सबरबन रेलवे स्टेशन के पास हुई गोलीबारी में कई नागरिक घायल हो गए हैं। इस गोलीबारी के दौरान कितने लोगों को हताहत पहुंची है पुलिस ने इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। खबरों की माने तो मंगलवार की शाम घटनाक्रम पर मौजूद पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान एक संदिग्ध ने पहले पुलिस अधिकारी से उसकी बंदूक छीनी और पुलिस अधिकारी के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस के अनुसार अधिकारी को गहरी चोट आई है जिनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मीडिया के हवाले से कहा कि यह कोई आतंकवादी घटना नहीं थी, संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है इसलिए जनता को डरने की ज़रूरत नहीं है।

उधर, पुलिस के प्रवक्ता माइकल रिहेलेन के बयान अनुसार जब पुलिस अनफ़रफेहाइंग सबवे स्टेशन पर एक जांच कर रही थी उसी समय गोलियों के चलने की आवाज़ आई लेकिन यह नही कहा जा सकता कि गोलियां किसकी तरफ से चली। घटना के पीछे किसी ‘राजनीतिक या धार्मिक’ वजह का कोई संकेत नहीं भी अभी तक सामने नहीं आया है।

बता दें कि म्यूनिख शहर में पिछले साल 23 जुलार्इ को भी गोलीबारी की हुई थी, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गयी थी। उस समय दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक शॉपिंग सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गयी थी और 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस गोलीबारी के दौरान एक ईरानी हमलावर भी मारा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here