ओमिक्रॉन (Omicron) का खतरा दुनिया पर लगातार बढ़ते ही जा रहा है। कोरोना का नया वेरिएंट अब तक 57 से अधिक देशों में पैर पसार चुका है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस डेल्टा से भी अधिक खतरनाक है। ऐसे में दुनिया में अमीर लोगों में शामिल और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) के एक ट्वीट के बाद लोग और डर गए हैं। उन्होंने ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के कारण छुट्टियों को रद्द कर दिया है। बिल गेट्स ने कहा कि हम कोरोना काल के सबसे खतरनाक हिस्से में प्रवेश करने जा रहे हैं। मैंने अपनी अधिकतर छुट्टियों को रद्द कर दिया है।
Omicron पर Bill Gates ने किया ट्वीट
बिल गेट्स ने ट्वीट कर लिखा कि , “लग रहा था कि अब जीवन सामान्य हो जाएगा, लेकिन हम जल्द ही महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर सकते हैं। नए वैरिएंट के तेजी से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए मैंने छुट्टियों पर बाहर घूमने जाने के अपने सभी प्लान रद्द कर दिये हैं।”
इसके साथ ही बिल गेट्स ने लोगों को वैक्सीन लगवाने और मास्क पहनने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि Omicron इतनी तेजी से आगे बढ़ता है कि अगर वह एक बार किसी देश में अपनी पैठ बना लेगा तो खत्म होने में तीन माह से अधिक लग जाएंगे। लेकिन इसके खिलाफ हम अभी से सतर्क हो जाएं तो साल 2022 में ओमिक्रॉन पर फुल स्टॉप लगाया जा सकता है।
Omicron से अपनों का ख्याल रखें -Bill Gates

उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि मैं समझ रहा हूं कि हमारी छुट्टियां फिर कोरोना के साथ बीत रही हैं। यह निराशाजनक है। पर यकीन करिए यह समय हमेशा एक जेसा नहीं रेहगा। महामारी एक दिन खत्म हो जाएगी। इस दिन को देखने के लिए हमें अभी एक दूसरे का ख्याल रखना होगा।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 ओमिक्रॉन वेरिएंट 24 नवंबर को मिला था। भारत में इसके 250 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ‘Omicron’ एक Greek नाम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे Variant of Concern घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है।
संबंधित खबरें: