Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आने वाले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही बादल छाए रहेंगे।
इसके साथ ही देश के अन्य भागों यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान एवं पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश हो सकती है।देश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही कहीं ये आफत बन गया है तो कहीं पर राहत बनकर बरस रहा है। हालांकि भीषण गर्मी और तपिश से राहत मिली है।

Weather Update: एनसीआर में लोग उमस से परेशान

बीते रविवार को दिल्ली-एनसीआर में लोग उमस से परेशान रहे। यहां आद्रर्ता 89 फीसदी दर्ज की गई। इसके अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी लोग उमस से परेशान रहे। हालांकि दिनभर कभी बादल तो कभी धूप निकलती रही, मौसम साफ रहा। कई जगहों पर बारिश के बाद जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं,तो कहीं यातायात जाम से परेशानी हुई।
Weather Update: जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान?
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 36 | 27 |
फरीदाबाद | 34 | 26 |
गुरुग्राम | 35 | 27 |
नोएडा | 35 | 25 |
मुंबई | 31 | 26 |
कोलकाता | 34 | 27 |
चेन्नई | 36 | 28 |
लखनऊ | 35 | 25 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi-NCR में मौसम रहेगा साफ, कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
- Weather Update: दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार, जानें क्या है आपके शहर का हाल