Weather Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पारा लुढ़कना शुरू हो गया है।रविवार की सुबह दिल्ली में हल्की धुंध देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिनों में दिल्ली का तापमान और कम होना शुरू हो जाएगा।इसके साथ ही उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
कुछ दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के कई हिस्सों में सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है।

Weather Update: राजस्थान में शीतलहर की स्थिति
Weather Update: बात अगर देश के पश्चिमी इलाकों की करें तो राजस्थान में ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। यहां के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 के दौरान पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर चल रहे पश्चिमी विक्षोभ की दिशा पूर्व की ओर बदल गई है।यही वजह है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।
Weather Update: दक्षिण में बारिश की संभावना
Weather Update: दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण के चलते एक कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान में इसका असर दिख सकता है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।
संबंधित खबरें
- Weather Update: राजधानी में गिरने लगा पारा, उत्तर भारत में कई जगहों पर बढ़ी ठिठुरन
- Weather Update: Delhi-NCR में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी, दक्षिण में बारिश जारी