Cyclone Asna : गुजरात पर मंडरा रहा है चक्रवात असना का साया, 48 साल बाद अरब सागर में तूफान देख टेंशन में आया IMD!

0
9

Cyclone Asna : गुजरात बीते कई हफ्तों से भारी बारिश और बाढ़ का कहर झेल रहा है। इसी बीच राज्य की मुश्किलें और बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल, आज यानी शुक्रवार (30 अगस्त) को अरब सागर में एक चक्रवात उभरने और ओमान तट की ओर बढ़ने की आशंका जताई गई है। इसपर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि इस असना चक्रवात का असर गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में नजर आ सकता है, यहां भारी बारिश का अनुमान है।

आईएमडी ने असना चक्रवात को लेकर कहा, “गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र पर एक चक्रवात बन रहा है, जिसके शुक्रवार को अरब सागर के ऊपर उभरने और ओमान तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है।” IMD की जानकारी के मुताबिक, आने वाले दो दिनों तक चक्रवात के कारण गुजरात और उत्तरी-महाराष्ट्र के तटों और समुद्र के नजदीक इलाकों में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही मछुआरों और नाविकों को अलर्ट किया गया है कि आने वाले 2 दिनों तक समुद्र में न जाएं।

अरब सागर में 1976 के बाद चक्रवात अब आएगा !

बता दें कि इससे पहले 1976 में अरब सागर में चक्रवात उठा था। आईएमडी की जानकारी के मुताबिक, अगस्त में 1976 के बाद अब जाकर कोई चक्रवात (असना) अरब सागर के ऊपर उठेगा। मालूम हो कि 1976 में साइक्लोन ओडिशा के ऊपर विकसित हुआ था। जिसके बाद यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा था। लेकिन गनीमत रही थी कि उत्तर-पश्चिम अरब सागर ये तूफान पर कमजोर पड़ गया था। 

चक्रवात असना पर आईएमडी ने जानकरी देते हुए यह भी बताया है कि अगस्त के महीने में अरब सागर में तूफान का विकसित होना एक आम बात नहीं है बल्कि दुर्लभ गतिविधि है। मौसम विभाग ने बताया कि असना की सबसे असामान्य बात बीते कई दिनों में उसकी तीव्रता में कोई कमी ना आना है। परिणामस्वरूप, कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भीषण वर्षा होने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें :

दिल्ली-एनसीआर बारिश से बेहाल, घर से निकलने से पहले जाने लें ट्रैफिक का अपडेट

कोचिंग सेंटर हादसा: विकास दिव्यकीर्ति का बड़ा ऐलान, दिल्ली कोचिंग हादसे में मृतक छात्रों के परिवारों को देंगे 10-10 लाख