जब दादा ने मेट्रो में किया दूसरी महिला के साथ कपल डांस, दादी को आया गुस्सा! नोंकझोंक का प्यारा Video सोशल मीडिया पर Viral

0
151
Viral Video
Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक से बढ़कर एक फनी वीडियो पोस्ट लोगों द्वारा शेयर किए जाते हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं तो वहीं कुछ बेहद फनी और कुछ डरावने भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोगों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। दादा-दादी की इस जोड़ी को मेट्रो के अंदर दिखाया गया है।

Viral Video: दादी ने भी अपने पति को जलाने के लिए किया कुछ ऐसा

इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक दादा अपनी पत्नी से डांस करने के लिए कहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी उन्हें डांस करने से मना कर देती है। तभी एक और महिला खड़ी होती है। इस पर दादा खूबसूरत महिला से उनके साथ डांस करने की इजाजत मांगते हैं। महिला जल्दी से हां कह देती है, वह उनके साथ डांस करने के लिए मान जाती है। दादा पत्नी को छोड़ उस महिला के साथ डांस करने लगते हैं।

दोनों को डांस करता देख दादी को जलन होती है और तभी दादी भी अपने पति को जलाने के लिए अन्य युवक के साथ डांस करने लगती है। एक बूढ़ी औरत अपने पति को छेड़ने से भी पीछे नहीं हटती। दादा-दादी के इस प्यार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। मस्ती भरी नोंकझोंक की इस वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लाखों लोगों द्वारा वीडियो को लाइक भी किया गया है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here