Viral Video: इन दिनों हर जगह फीफा वर्ल्ड कप की चर्चा हो रही है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि दर्शक भी वर्ल्ड कप का भरपूर मजा उठा रहे हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखकर आप भी खुश हो जाएंगे। हालांकि वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन वीडियो आपका दिल जीत लेगा। इतना ही नहीं वीडियो में आप देखेंगे कि लोग लड़के का हौसला भी बढ़ा रहे हैं।
Viral Video: कागज के हवाई जहाज से जबरदस्त कमाल
खेल चाहे कोई भी हो खेल देखने का सबसे ज्यादा मजा तभी आता है जब आप स्टेडियम में पहुंचते हैं। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां एक लड़का गोल करने के लिए कागज का हवाई जहाज उड़ाता है। यह वीडियो बहुत ही फनी है। साथ ही इस वीडियो को देखकर हर किसी के चहरे पर हंसी आ जाएगी। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराता हुआ कागज का हवाई जहाज मैदान की तरफ उड़ा देता है। इस वीडियो को ट्विटर पर @DrJoyeeta नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 24 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 1200 से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।
जिसके बाद यूजर्स भी वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “वाह! क्या टारगेट है भाई। वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि,’मेसी और रोनाल्डो भी ऐसा गोल नहीं कर सकते।’
संबंधित खबरें: