Pakistan MasterChef Viral Video: पाकिस्तान के एक रियेलिटी शो ‘द किचन मास्टर’ का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो देख आप भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। इस वीडियो में एक महिला मास्टरशेफ का ऑडिशन देने आई थी। जिसमें वह बिरयानी रेस्टोरेंट से पैक करवा कर लाई थी।
Pakistan MasterChef Viral Video: महिला का ये वीडियो हंसी से कर देगा लोट-पोट
पाकिस्तान के कुकिंग शो द किचन मास्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। दरअसल इस वीडियो में एक महिला शो में ऑडिशन देने आई हुई थी। शो में वह बिरयानी लेकर आई थी। जिसके बाद जज उस महिला पर भड़क जाती हैं। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हंसी से लोट-पोट होने लगेंगे। मास्टरशेफ का ऑडिशन देने आई महिला जजों के लिए बिरयानी लेकर आती है। लेकिन यह बिरयानी वह खुद बनाने के बजाए बाहर से लेकर आती है।
Pakistan MasterChef Viral Video: जब यह बात जज को पता चलती है कि यह बिरयानी उस महिला ने नहीं बनाई है तो वह भड़क जाते हैं। इतना ही नहीं जब महिला को शो से जाने के लिए कहा जाता है तो वह इंकार कर देती है और कहती है कि यह मैं बहुत मेहनत से लाई हूं। मैं यहां से नहीं जाऊंगी। बता दें भारत में इसी प्रकार मास्टरशेफ इंडिया नाम का शो आता है। जिसमें कई लोग शेफ बनने के लिए खाने की अलग-अलग प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।
इस वीडियो के आने के बाद लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां एक तरफ पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब होती जा रही है। खाने के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं इस वीडियो के आने के बाद कई तरह के सवाल भी खडे़ हो रहे हैं। पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर है। पाकिस्तान में दूध से लेकर सभी खाने की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।
संबंधित खबरें…
“1000 लोगों नहीं मान सकते पूरा पंजाब”, अमृतपाल और अजनाला प्रदर्शन पर बोले CM मान