Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन वहां के लोगों के लिए लाइफलाइन है। रोजाना लाखों लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं और अपने-अपने काम पर जाते हैं। मुंबई लोकल ट्रेन के ऐसे कई वीडियो है जो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें रोजाना सफर के बीच कुछ ऐसे पल भी देखने को मिलते हैं जो सबका दिल जीत लेते हैं।

इसी कड़ी में लोकल ट्रेन में सफर कर रही कुछ महिलाओं का वीडियो इंटरनेट की दुनिया में लोगों के चेहरे पर मुस्कान की वजह बना हुआ है। दरअसल, इस वीडियो में ट्रेन के भीतर कुछ महिलाएं झूला झूलती दिख रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी रहे हैं।
Viral Video: लोकल ट्रेन में झूला झूलती दिखी महिलाएं
दरअसल, Viral Video में कुछ महिलाएं ट्रेन में सफर कर रही है। जो दिन भर अपने-अपने काम कर वापस घर लौट रही हैं। इस बीच महिलाएं थोड़े खुशी के पल अपने लिए निकाल लेती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय कुछ महिलाएं एक डिब्बे में बैठी हुई है। उनमें से ही एक बुर्जुग महिला ट्रेन में लगे हुए हुक को पकड़कर झूलने लगती है।
अपने आस-पास की परवाह ना करते हुए महिला हंसते हुए झूला झूलती है। वहीं, पास बैठी अन्य महिलाएं उन्हें देख हंसने लगती है। हालांकि, बुजुर्ग महिला किसी की परवाह नहीं करती और अपनी ही मस्ती में झूला झूल रही होती है।

वहीं, बुजुर्ग को ऐसा करता देख एक अन्य महिला भी आगे आती है और हुक पकड़कर झूला झूलने लगती है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं ऐसा करके के कितनी खुश हो रही हैं।
बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे @MFuturewala नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ प्यारा सा कैप्शन भी दिया गया है। जिसमें लिखा है,”ये है मुंबई लोकल…जहां पॉजिटिविटी और खुशियां हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने वीडियो लाइक करते हुए लिखा कि यह मन खुद कर देने वाला है। अन्य ने लिखा कि गुड वाइब।
यह भी पढ़ें:
- जमीन पर बैठे शख्स की गोद में सर रखकर सोई थी महिला, यूजर्स बोले- “यही जिंदगी है”
- अमेरिका में हैं राजनयिक पर भारत में चला रही हैं ऑटो, आखिर क्यों ये 4 महिलाएं कर रही हैं ऐसा काम?