Japanese Woman Harassed:बदसलूकी पर बोलीं जापानी महिला- होली एक अद्भुत पर्व, वह भारत से प्‍यार करतीं हैं, Video किया डिलीट

Japanese Woman Harassed: जापानी महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर पूरा भरोसा भी जताया। उन्‍होंने लिखा है कि यह एक अद्भुत देश है, यहां इस तरह की कोई घटना होती है तो भी इससे नफरत नहीं कर सकते।

0
224
Japanese Woman Harassed Update News today
Japanese Woman Harassed Update News today

Japanese Woman Harassed: होली के मौके पर दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में कुछ युवकों ने एक जापानी महिला के साथ बदसलूकी की।युवकों ने उसे जबरदस्ती रंग लगाया।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इस घटना में किशोर सहित 3 लोगों को पकड़ा है।दूसरी तरफ जापानी महिला ने वीडियो से आहत हुए लोगों से माफी मांगी है। उन्‍होंने कहा है कि उसके साथ होली पर चाहे जो कुछ हुआ बावजूद इसके वह भारत से प्यार करती हैं।

Japanese Woman Harassed: जापानी महिला बोलीं- गलती से डाला वीडियो

Japanese Woman Harassed: गौरतलब है कि बीते शनिवार को ट्विटर पर एक लंबे ट्विटर थ्रेड के जरिये जापानी भाषा में महिला ने उक्‍त वीडियो पोस्‍ट किया था।वीडियो तेजी के साथ वायरल होने के बाद वह डर गईं और उसने वीडियो को डिलीट कर दिया। उन्‍होंने लिखा कि ‘हम ईमानदारी से उन लोगों से माफी मांगते हैं जो इस वीडियो से आहत हैं।’ जापानी महिला के मुताबिक जब उसके साथ बदसलूकी की गई। तब वह 35 दोस्तों के समूह के साथ थीं। उसे जबरदस्ती रंग लगाया गया।वीडियो उसके एक जापानी मित्र ने बनाया और भूलवश वायरल कर दिया। होली के बारे में कुछ भी नकारात्मक संदेश देने का कोई इरादा नहीं था।

Japanese Woman Harassed: होली को बताया एक अद्भुत त्‍योहार

Japanese Woman Harassed: जापानी महिला ने लिखा कि ‘वास्तविक होली का त्योहार एक अद्भुत और मजेदार पारंपरिक त्योहार है।इसका मकसद एक-दूसरे पर रंग और पानी डालकर वसंत के आगमन का जश्‍न मनाना है।शरीर पर लगे रंग या सोशल स्टेट्स की परवाह किए बिना इसका आनंद लेना है। मैं कई तरह से लोगों द्वारा चिंता जाहिर करने के लिए अपनी तरफ से ईमानदारी से माफी मांगती हूं।मेरा लक्ष्‍य केवल भारत के सकारात्‍मक पहलुओं और खुशियों को बताना मात्र था।

जापानी महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर पूरा भरोसा भी जताया। उन्‍होंने लिखा है कि यह एक अद्भुत देश है, यहां इस तरह की कोई घटना होती है तो भी इससे नफरत नहीं कर सकते।जानकारी के अनुसार अब जापानी महिला बांग्‍लादेश चलीं गईं हैं।पुलिस ने 1 नाबालिग समेत 3 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here