GANESH UTSAV 2024: 40 फीट ऊंची गणपति बप्पा की मूर्ति पर लिपटा किंग कोबरा, तेलंगाना से वायरल हुआ वीडियो

0
8

GANESH UTSAV 2024: तेलंगाना के जगतियाल जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 40 फीट ऊंची गणपति बप्पा की मूर्ति के गले में एक किंग कोबरा सांप लिपटा हुआ नजर आ रहा है। यह घटना गणेश उत्सव के दौरान हुई, जिसने स्थानीय लोगों और भक्तों के बीच हलचल मचा दी। लेकिन इस अजीब घटना के बावजूद, भक्तों ने इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हुए सांप के सामने हाथ जोड़कर नमन किया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

गणपति उत्सव में कोबरा का आगमन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगतियाल जिले के बाणीनगर धर्मशाला में त्रिशूल यूथ द्वारा स्थापित की गई 40 फीट ऊंची महागणपति की मूर्ति के मंडप में सोमवार सुबह यह घटना हुई। गणपति मंडप में अचानक एक किंग कोबरा सांप घुस आया और भगवान गणेश की मूर्ति पर चढ़कर उनके गले में लिपट गया। जब भक्तों ने इस दृश्य को देखा, तो कुछ पल के लिए हैरान रह गए, लेकिन फिर इसे भगवान गणेश का आशीर्वाद मानते हुए सांप के सामने हाथ जोड़कर पूजा-अर्चना करने लगे। देखें वायरल वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कोबरा सांप भगवान गणेश की विशाल मूर्ति के गले में लिपटा हुआ है। भक्त इसे एक चमत्कारिक घटना मान रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे खूब साझा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे शुभ संकेत मानते हुए गणेश जी से आशीर्वाद की कामना की।

भक्तों का मानना

घटना के बाद मंदिर और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। कई भक्तों का मानना है कि यह सांप भगवान गणेश का दूत बनकर आया है, जो सभी भक्तों के लिए शुभ संकेत है। हालांकि, कुछ लोग इस घटना को प्राकृतिक घटना मान रहे हैं, लेकिन इससे भक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा।