प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए डांस करना फायेदमंद होता है या नुकसानदायक, ये एक बड़ा सवाल है। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ डांस करते हुए एक डॉक्टर के वायरल वीडियो ने इस सवाल का जवाब ढूंढ लिया है। इस समय ब्राजील के एक डॉक्टर फर्नेंडो गुडसे का प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ डांस का एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। ब्राजील के एक डॉक्टर का इस बारे में मानना है कि डांस करने से प्रेग्नेंट महिलाओं को लेबर पेन में आराम मिलता है।

ये तो सभी जानते हैं कि डांस एक ऐसी अनोखी कला है जिसे गम में किया जाए या खुशी में दोनों ही लाभदायक होता है। यहां तक कि डांस को सबसे अच्छी एक्सरसाइज भी माना जाता है। यही कारण है कि ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर फर्नेंडो गुडसे के डांस वीडियो को लोग ख़ासा पसंद कर रहे हैं, वो महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान डांस कराने को लेकर फेमस हो गए हैं।

डॉक्टर फर्नेंडो ने बताया, कि डांस करने से लेबर पेन कम हो जाता है और इससे डिलिवरी के समय ज्यादा परेशानी भी नहीं आती है।

जब से डॉक्टर फर्नेंडो गुडसे के इन डांस वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, तभी से उनके स्टेप्स को काफी पसंद किया जा रहा है, खासकर जो महिलाएं प्रेग्नेंट है, उन्हें ये अलग अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here