Bobby Kataria: हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया के एक वीडियो ने पहले से ही तकनीकी खराबी की वजह बदनाम स्पाइसजेट एयरलाइंस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो में कटारिया हवाई जहाज के अंदर सिगरेट जलाते नजर आ रहे हैं। कटारिया स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई से नई दिल्ली गए थे और 1 जनवरी 2022 को उतरे थे। उसी दौरान धूम्रपान की घटना स्पाइसजेट की SG706 फ्लाइट में हुई जो दुबई से दिल्ली आ रही थी।
फेसबुक या इंस्टाग्राम पेज पर नहीं है Bobby Kataria का वीडियो
हालांकि वीडियो उनके फेसबुक या इंस्टाग्राम पेज पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने कहा कि पहले विमानन सुरक्षा द्वारा कार्रवाई की गई थी। वीडियो अब वायरल हो गया है। बॉडी बिल्डर का वीडियो वायरल होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को जांच के आदेश दिए।
15 दिनों के लिए नो-फ्लाइंग लिस्ट में डाले गए थे Bobby Kataria
स्पाइसजेट ने भी अब वायरल वीडियो के संदर्भ में बयान दिया है। स्पाइसजेट ने कहा है कि जनवरी 2022 में मामले की जांच की गई थी और एयरलाइन द्वारा गुरुग्राम में उद्योग विहार पीएस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। स्पाइसजेट ने आगे बताया कि उन्होंने इस मामले को आंतरिक रूप से उठाया था और कटारिया को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ़्लाइंग लिस्ट में डाल दिया गया था।
स्पाइसजेट ने बताया कि कटारिया ने सिगरेट तब पी थी जब केबिन क्रू ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया को पूरा करने में व्यस्त था। स्पाइसजेट ने बताया कि कटारिया की स्मोकिंग एक्ट हवाई जहाज की 21वीं रो पर की गई थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मामले को अनियंत्रित यात्रियों से निपटने पर नागरिक उड्डयन के अनुसार गठित आंतरिक समिति को भेजा गया था। उक्त पैक्स को फरवरी 2022 में 15 दिनों के लिए एयरलाइन द्वारा नो-फ़्लाइंग सूची में डाल दिया गया था। बताते चले कि कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 लाख फॉलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें: