मुंबई पुलिस के कॉन्स्टेबल का डांस देख दंग हुई पब्लिक, अमोल कांबले बने सोशल मीडिया संसेशन

0
525

मुंबई की पुलिस हमेशा चर्चा में रहती है चाहे वो परमबीर सिंह को लेकर विवाद हो या बहादुरी की बात हो सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस का जलवा है। एक बार फिर मुंबई पुलिस के पुलिसकर्मी चर्चा का विषय बन गए हैं। लोग उनकी काफी चर्चा कर रहे हैं। यह पुलिसकर्मी सोशल मीडिया संसेनश बन गया है।

मुंबई पुलिस में काम करने वाले 38 वर्षीय पुलिसकर्मी अमोल कांबले का ट्विटर से लेकर फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमोल डांस कर रहे हैं। इनके डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अमोल कांबले को जबरदस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनका डांस देखकर ऐसा लग रहा है कि वो कोई ट्रेन्ड डांसर हो। कांबले के मूव्स किसी हीरो के माफिक लग रहे हैं। इसलिए लोगों को उनका डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

यह वीडियो पुलिस कांस्टेबल अमोल ने 30 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें वह ‘अप्पू राजा’ फिल्म के ‘आया है राजा…’ गीत पर एक शख्स के साथ डांस कर रहे हैं। अमोल, अपनी वर्दी में दिख रहे है जबकि दूसरा शख्स सादे कपड़ों में नजर आ रहा है।

मुंबई पुलिस में तैनात अमोल यशवंत कांबले नयगांव पुलिस हेडक्वॉर्टर में पोस्टेड हैं। वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद डांस करते हैं और छुट्टी के दिन भी अपने इसी शौक को पूरा करते हैं। कांबले सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते हैं, जिनमें से एक वीडियो इस वक्त वायरल हो चुका है। अभी अमोल मुंबई के माहिम में रहते हैं। वह साल 2004 में मुंबई पुलिस भर्ती हुए थे। कांबले ने बताया कि उनका डांस एक थीम पर आधारित था, जिसमें एक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चालकों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक करने का काम करता है।