Tag: new guidelines for omicron variant
International Travel Guidelines: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 7 दिनों का Home...
International Travel Guidelines: भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आने वाले यात्रियों के लिए नए Covid-19 दिशानिर्देश जारी किए हैं।
Omicron Variant पर सख्त हुई योगी सरकार, लखनऊ में 50% क्षमता...
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में 24 नवंबर को मिले कोरोना (Corona) के नए वेरिएंट से दुनिया दहशत में है। यह वायरस भारत में अब तक 23 लोगों को अपना शिकार बन चुका है। वहीं दुनिया भर में 30 से अधिक देशों में फैल चुका है। ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने राजधानी लखनऊ में धारा 144 लगा दी है। वहीं घर से निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वरना पहले की तरह फाइन भरना पड़ेगा। रेस्टोरेंट, होटल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्टेडियम 50% क्षमता के साथ ही खोले जा सकते हैं। साथ ही बंद जगहों पर होने वाले आयोजनों मे 100 अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ है।
देश में Corona के Omicron Variant के दो मामले आए सामने,...
देश में Coronavirus के Omicron वैरिएंट के दो मामलों का पता चला है। दोनों मामले कर्नाटक में पाए गए हैं। सरकार का कहना है कि नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। COVID उपयुक्त व्यवहार की आवश्यकता है। पॉजिटिव पाए गए दोनों लोगों के संपर्कों की पहचान कर ली गई है और वे निगरानी में हैं। प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि COVID-19 के Omicron Variant का अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं बताया गया है। सभी Omicron संबंधित मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं… देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में, कोई गंभीर लक्षण नोट नहीं किया गया है।