Tag: ipl 2022 corona news
IPL 2022: Delhi Capitals के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग आइसोलेशन में,...
IPL 2022 में Delhi Capitals की टीम कोरोना के चपेट में तेजी से आ रही है। कोरोना के मामलों ने दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग आइसोलेशन में पहुंच गए हैं और वह आज के मुकाबले के दौरान टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि टीम के ये राहत की बात है कि पोंटिंग को कोरोना नहीं हुआ है मगर उनके परिवार के कुछ सदस्य इस महामारी के चपेट में आ गए हैं। इसलिए सुरक्षा के तौर पर उन्हें आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
IPL 2022: Delhi Capitals की टीम पर पड़ी कोरोना की मार,...
IPL 2022 में Delhi Capitals की टीम कोरोना के चपेट में तेजी से आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज टिम साइफर्ट भी कोरोना संक्रमित पाए गए। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स का मुकाबला आज शाम को 7.30 बजे खेला जाना है। लेकिन दिल्ली के कैंप में कोरोना विस्फोट के चलते इस मैच पर सकंट के बादल छाए हुए हैं। मैच से कुछ घंटे पहले ही टिम साइफर्ट के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई।