Tag: India A
VVS Laxman को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया NCA का हेड
Team India पूर्व दिग्गज बल्लेबाज VVS Laxman को NCA का हेड बनाया गया। इससे पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड राहुल द्रविड़ थे। जिन्हें हाल में ही भारतीय टीम का कोच बनाया गया। इसके बाद एनसीए के हेड का पद खाली हो गया था। लक्ष्मण ने पहले इस पद को संभालने से मना कर दिया था। लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के मनाने के बाद वो मान गए हैं। लक्ष्मण अपना पदभार इंडिया ए टीम के साउथ अफ्रीका दौरे के बाद संभाल सकते हैं।
Hanuma Vihari को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए किया गया India...
New Zealand के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए Hanuma Vihari को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन उसके बाद विहारी को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए India A टीम में शामिल किया गया। भारतीय टीम इस दौरे पर 3 टेस्ट मैच खेलेंगी। टीम का एलान पहले ही कर दिया गया था लेकिन अब इस टीम में हनुमा विहारी का नाम भी जोड़ा गया है। इस टीम का कप्तान प्रियांक पांचाल को बनाया है।
Cricket News Updates: Kohli की बेटी को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार,...
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की बेटी को दुष्कर्म की धमकी देने वाले व्यक्ति को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। 23 साल के आरोपी को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बुधवार को पकड़ा। उसे मुंबई लाया जा रहा है।
South Africa दौरे के लिए India A टीम का एलान, 23...
South Africa दौरे के लिए India A टीम का एलान भी कर दिया गया है। भारतीय चयन समिति ने 23 नवंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत ए के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। प्रियांक पंचाल को टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत ए की टीम इस दौरे पर 3 मैच खेलेगी।







