Tag: Allahabad High Court
Mirzapur वेब सीरीज निर्माताओं के खिलाफ FIR रद्द, फरहान खान व...
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने वेब सीरीज मिर्जापुर (Mirzapur) के निर्माता फरहान खान व रितेश सिधवानी के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। जिसमें मिर्जापुर की क्षेत्रीय, सामाजिक व धार्मिक आस्था व भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ नहीं है जिससे कहा जा सके कि किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।
Allahabad High Court ने Mukhtar Ansari पर हमले के मामले में...
Allahabad High Court ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर उसरी चट्टी में हुए जानलेवा हमले के मामले में बाराणसी सेंट्रल जेल में बंद माननीय विधान परिषद सदस्य और माफिया डॉन बृजेश सिंह के खिलाफ एमपीएमएलए कोर्ट में लंबित मुकदमे के ट्रायल के संबंध में संबंधी जानकारी मांगी है।
Allahabad High Court का आदेश, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी...
Allahabad High Court ने कहा है कि छल कपट पूर्वक नौकरी प्राप्त करने वाला व्यक्ति राहत नहीं पा सकता कि वह सेवा में काफी लंबे समय से नौकरी पर है। कोर्ट ने कहा है कि जैसे ही साबित होगा कि नौकरी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर या किसी प्रकार का छल करके प्राप्त की गई है तो नौकरी गंवानी ही पड़ेगी। कोर्ट ने छल से नौकरी प्राप्त करने वाले सहायक अध्यापकों (teachers) को किसी प्रकार की राहत देने से इंकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी
गन्ना किसानों के ब्याज भुगतान को लेकर Allahabad High Court सख्त,...
Allahabad High Court ने गन्ना किसानों के बकाये ब्याज का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई है। और राज्य सरकार और गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी (Sanjay Bhoosreddy) को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि 17 जनवरी तक बकाया ब्याज का भुगतान कर दिया जाए, अन्यथा गन्ना आयुक्त न्यायालय के समक्ष हाजिर हों। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन ने किसान मजदूर संगठन के संयोजक वीएम सिंह (VM Singh) की याचिका पर दिया है।
Allahabad High Court ने मकान कब्जे के मामले में डिप्टी सीएम...
Allahabad High Court ने मकान खाली कराए जाने के मामले में उप मुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब मांगा है। इसके साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को भी याचिका पर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी,...
Allahabad High Court ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव Prashant Trivedi को अवमानना नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ...
Allahabad High Court Bar Association Result: R K Ojha बने अध्यक्ष,...
Allahabad High Court Bar Association Result: वरिष्ठ अधिवक्ता आर के ओझा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सत्यधीर सिंह जादौन (Satyadhir Singh Jadoun) महासचिव पद पर विजयी हुए हैं। वहीं मनोज कुमार मिश्र (Manoj Kumar Mishra) ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जीत दर्ज की है। तीनों पदों के लिए विगत चार दिन से चल रही मतगणना मंगलवार को पूरी हुई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर विजयी हुए राधाकांत ओझा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार सिंह को 999 वोटों से पराजित किया।
गंगा के प्रदूषण को लेकर Allahabad HC गंभीर, UP सरकार को...
Allahabad High Court ने गंगा प्रदूषण मामले में राज्य सरकार को गंगा किनारे बसे शहरों पर साइट प्लान पेश करने का निर्देश दिया है।...
Allahabad High Court का फैसला, बेटी की ही तरह बहू को...
Allahabad high court ने लाइसेंसी की मौत पर वारिसों को सस्ते गल्ले की दूकान के आवंटन मामले में पुत्र वधू (Daughter-in-law) (विधवा या सधवा) को परिवार में शामिल करने का राज्य सरकार को निर्देश दिया है। और पुत्री को परिवार में शामिल करने तथा बहू को परिवार में शामिल न करने के 5 अगस्त 19 को सचिव खाद्य एवं आपूर्ति द्वारा जारी शासनादेश के पैरा 4(10) को विधि विरुद्ध करार देते हुए रद्द कर दिया है।
Junior Lawyers Association UP ने की मारपीट की घटना की निंदा,...
Junior Lawyers Association UP ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट की घटना की कड़ी निन्दा की है और प्रशासनिक न्यायाधीश से मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दरअसल प्रयागराज के दीवानी अदालत में मुकद्दमे की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता गौरीशंकर केसरवानी के साथ मारपीट की गई थी। एसोसिएशन की बैठक की अध्यक्षता मिथिलेश कुमार तिवारी व संचालन सचिव गया प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में मानवेन्द्र सिंह, दिनेश मिश्र, संजय जायसवाल, ज्ञान प्रकाश अस्थाना, मनीष, राजकुमार आदि मौजूद थे।












