June 2023: जून 2023 की शुरुआत के साथ ही 5 बड़े बदलाव, एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्‍ता, पूरी जानकारी जानिए यहां

June 2023: सरकारी तेल और गैस कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। हर महीने की तरह इस महीने के पहले दिन भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया गया है।

0
39
June 2023 Big Changes News today
June 2023

June 2023: जून की शुरुआत आज से हो चुकी है। इसके साथ ही इस माह से कुछ बड़े बदलाव भी सभी के सामने आएंगे।इन बदलावों का असर आम आदमी के ऊपर भी देखा जाएगा।जहां एक ओर गैस वितरण कंपनियों ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। दूसरी ओर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर महंगे हो गए हैं। इन्‍हीं 5 बड़े बदलावों के बारे में जानिए यहां।

June 2023 New Changes

June 2023: कॉमर्शियल सिलेंडर सस्‍ता

June 2023:सरकारी तेल और गैस कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। हर महीने की तरह इस महीने के पहले दिन भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया गया है।

आज से एक बार फिर कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 83.5 रुपये सस्ता कर दिया गया है।जहां अप्रैल और मई महीने की पहली तारीख को भी 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। एक मई 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 172 रुपये सस्ता हुआ था।
देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 1773 रुपये पहुंच गई है।चेन्नई में ये घटकर 1937 रुपये, कोलकता में 1875.50 रुपये और मुंबई में 1725 रुपये का हो गया है।
बात अगर 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की करें तो इसकी कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

June 2023: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स महंगे

June 2023: आज का दूसरा बड़ा बदलाव इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की कीमतों को लेकर है। जिसे अब खरीदने के लिए जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है।ना इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्चने होंगे।
भारी उद्योग मंत्रालय की ओर से FAME-II सब्सिडी राशि में बदलाव किया है। इसे कम करके 10,000 रुपये प्रति kWh कर दिया है। मालूम हो कि पहले यह राशि 15,000 रुपये प्रति kWh थी। इस वजह से अधिकतर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 25,000 रुपये से 35,000 रुपये तक महंगे हो सकते हैं।

June 2023: ‘100 दिन 100 भुगतान’ अभियान की शुरुआत

1 जून 2023 से ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश के बैंकों में जमा अनक्लेम्ड अमाउंट के सेटलमेंट को लेकर अभियान शुरू करने जा रहा है।अभियान का नाम ‘100 दिन 100 भुगतान’ है।देश के सबसे बड़े केंद्रीय बैंक ने इस संबंध में बैंकों को पहले से ही सूचित किया था। अभियान के तहत 100 दिन में 100 अनक्लेम अमाउंट को सेटल किए जाने का लक्ष्य तय है।

कफ सिरप के सैंपल की जांच होगी

Cough Syrup min

भारत के औषधि महानियंत्रक ने कफ सिरप के सैंपल की जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। 1 जून से निर्यात से पहले सिरप का टेस्ट करवाना अनिवार्य हो गया हे।देश व्यापार महानिदेशालय की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा है कि खांसी की दवा निर्यातकों को पहली तारीख से प्रभावी उत्पाद निर्यात करने से पहले एक सरकारी प्रयोगशाला की ओर से जारी विश्लेषण का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
दवा की जानकारी सही प्राप्‍त होने पर ही निर्यात होगी।दरअसल भारतीय फर्मों द्वारा निर्यात किए जाने वाले खांसी के कफ सिरप पर विदेशों में गुणवत्ता संबंधी शिकायतें मिलने के बाद ही फैसला लिया गया है।

12 दिन 2000 रुपये के नोट नहीं बदल सकेंगे

2000 legal Tender out 2 min 1

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार जून में 12 दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। इन दिनों बैंक की शाखाओं में जारी 2,000 रुपये के नोटों की अदला-बदली की प्रक्रिया पर भी विराम रहेगा।
मालूम हो कि बीते 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से बाहर करने की घोषणा की थी।नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो गई है, जो कि 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here