मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का लिया जायजा, प्रतिभागी खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

0
112
मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' का लिया जायजा, प्रतिभागी खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन
मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025' का लिया जायजा, प्रतिभागी खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिला के तेघड़ा प्रखंड स्थित यमुना भगत स्टेडियम में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, चंडीगढ़, मिजोरम, मेघालय, उड़ीसा, झारखंड एवं बिहार के ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।

86bf5dd3 fd05 40ab 80f3 c73ff6a0c2f2
f7d0621c b0a0 4bde 8a75 704b39333502

इस दौरान मुख्यमंत्री ने यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और हरियाणा की महिला खिलाड़ियों के बीच हुए फुटबॉल मैच का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता एवं बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं ‘खेलो इंडिया’ किट भेंटकर उनका स्वागत किया।

61d67659 f4c0 43e5 89da 25b2a4dfa059
45bad6ed 547a 42e5 a3cd 015046667cc3

इस अवसर पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार सह बेगूसराय जिला के प्रभारी मंत्री श्री संजय सरावगी, खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, विधायक श्री राज कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती मंजू वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, बेगूसराय प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री आशीष भारती, बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।