Bharat Jodo Yatra: ‘केरल में 18 दिन और यूपी में 2 दिन…’, CPI-M और Congress के बीच शुरू हुई जुबानी जंग

Bharat Jodo Yatra: CPI-M के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा की योजना कैसे और क्यों बनाई गई? इस पर अपना होमवर्क बेहतर तरीके से करें।

0
190
Bharat Jodo Yatra: 'केरल में 18 दिन और यूपी में 2 दिन...', CPI और Congress के बीच शुरू हुआ जवाबी जंग
Bharat Jodo Yatra: 'केरल में 18 दिन और यूपी में 2 दिन...', CPI और Congress के बीच शुरू हुआ जवाबी जंग

राहुल गांधी की ‘Bharat Jodo Yatra’ इन दिनों केरल से गुजर रही है, जहां राहुल गांधी युवाओं और ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं। अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के भाषणों से लग रहा है कि वह केवल केंद्र सरकार और पीएम मोदी को टारगेट कर रहे हैं, लेकिन वहीं बीजेपी भी जमकर राहुल गांधी की यात्रा पर निशाना साध रही है।इसी बीच केरल की सत्‍तारूढ़ दल CPI-M और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। CPI-M राहुल गांधी की यात्रा का विरोध कर रही है।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: CPI-M ने जताया विरोध

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जहां बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही थी। वहीं अब केरल की सत्तारुढ़ पार्टी CPI-M ने भी राहुल गांधी की इस यात्रा का विरोध जताना शुरू कर दिया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक कार्टून शेयर करते हुए कहा है ‘कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 दिन केरल में रहेगी, जबकि सिर्फ 2 दिन यूपी में, यह भारत जोड़ो यात्रा है या सीट जोड़ो? आरएसएस और संघ से लड़ने का अजीब तरीका।’ साथ ही इस ट्वीट में केरल और उत्तर प्रदेश का नक्शा भी दिखाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी की कार्टूनिस्ट फोटो बनाई गई है।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने CPI-M को कहा बीजेपी की टीम A

CPI-M के इस ट्वीट पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा की योजना कैसे और क्यों बनाई गई? इस पर अपना होमवर्क बेहतर तरीके से करें। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ‘मुंदू मोदी’ तक कह दिया। आपको बता दें, केरल में धोती जैसे परिधान को ‘मुंदू’ कहते हैं। इसलिए कई राजनीतिक समीक्षक पिनराई को मुंदू पहने हुए मोदी कहते हैं।

Bharat Jodo Yatra

कहां और कितने दिन की होगी Bharat Jodo Yatra?

कांग्रेस खेमे के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा कुल 150 दिन की जाएगी। जिसमें केरल में 18 दिन, कर्नाटक-राजस्थान में 21-21 दिन, तेलंगाना में 13 दिन, महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश में 16-16 दिन, हरियाणा में 12 दिन, पंजाब में 11 दिन, उत्तर प्रदेश में 5 दिन और दिल्ली में 2 दिन यात्रा का प्लान है। इसके बाद यात्रा जम्मू कश्मीर तक जाएगी।

संबंधित खबरें:

जयराम रमेश बोले- Bharat Jodo Yatra से बीजेपी परेशान, जानें छठे दिन कैसी रही भारत जोड़ो यात्रा…

कांग्रेस की ‘Bharat Jodo Yatra’ का 5वां दिन, अगले 19 दिनों तक केरल में पैदल चलेंगे राहुल गांधी