Yogi 2.O सरकार में इकलौते मुस्लिम मंत्री Danish Ansari कौन हैं? जानिए उनके बारे में…

अंसारी उत्तर प्रदेश में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था।

0
326
Danish Ansari
Danish Ansari

Danish Ansari: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अपना दूसरा कार्यकाल संभाल लिया है। शुक्रवार (25 मार्च) को योगी आदित्यनाथ ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के रूप में 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल में एक सदस्य हैं दानिश अंसारी। दानिश सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। बता दें कि योगी सरकार के 52 मंत्रियों में से दानिश आजाद अंसारी एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।

बलिया जिले के रहने वाले 32 वर्षीय अंसारी ने मोहसिन रजा की जगह ली, जिन्होंने आदित्यनाथ की 1.O सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। अंसारी लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र थे, वहां वो एबीवीपी में शामिल हुए। दानिश उन 31 नए चेहरों में से एक हैं जिन्होंने आदित्यनाथ की नई सरकार में प्रवेश किया है।

Yogi 2.O
Yogi 2.O

बलिया के होली क्रॉस स्कूल से पढ़ें हैं Danish Ansari

बता दें कि अंसारी उत्तर प्रदेश में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले दानिश अंसारी को अक्टूबर 2018 में आदित्यनाथ सरकार में उर्दू भाषा समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें समिति में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। बता दें कि अंसारी ने अपनी स्कूली शिक्षा बलिया के होली क्रॉस स्कूल से पूरी की है।

download 52 2
Danish Ansari

Danish Ansari बोले-भाजपा हर कार्यकर्ता के मेहनत को पहचानती है

योगी सरकार के मंत्रिमंडल में अपने चयन के बाद दानिश अंसारी ने कहा कि यह अप्रत्याशित नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता की मेहनत को पहचानती है। मेरे लिए यह पार्टी द्वारा अपने समर्पित कार्यकर्ता में दिखाए गए भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने अपने जैसे “साधारण पार्टी कार्यकर्ता” को इतना “बड़ा अवसर” देने के लिए भाजपा को धन्यवाद दिया और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को पूरा करने का वादा किया।

संबंधित खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here