Uttarakhand News: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बदरीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं। बता दें कि काफी दिनों से महेंद्र भट्ट को लेकर पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें तेज थीं। इससे पहले महेंद्र भट्ट ने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि भट्ट ने इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया था।
Uttarakhand News: बदरीनाथ से पूर्व विधायक हैं महेंद्र भट्ट
उत्तराखंड में इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर अनुभवी नेता मदन कौशिक थे। वह वर्तमान में हरिद्वार विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव के बाद से ही पार्टी नेतृत्व और संगठन में बदलाव को लेकर अटकलें चल रही थीं। कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को संगठन की कमान सौंपे जाने की चर्चाएं थीं। जिसके बाद अब महेंद्र भट्ट को पार्टी ने उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें कि महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से हार गए थे। इसके पहले वह बदरीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो बीजेपी ने राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया है। यहां बीजेपी ने 70 सीटों वाली विधानसभा में कुल 47 सीटों पर जीत दर्ज की है।
संबंधित खबरें:
- Rishabh Pant को Uttrakhand सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए Brand Ambassador
- Uttarakhand सरकार ने बढ़ाया Dearness Allowance, सरकारी कर्मचारियों की चांदी