UP News: बदायूं में ग्रामीणों ने दो कछुआ तस्‍कर दबोचे, 12 कछुए बरामद

UP News:जानकारी के अनुसार बीते रविवार की दोपहर दो तस्कर ग्राम आमगांव के तालाब में कछुआ पकड़ रहे थे। उन्होंने कछुआ पकड़ने के लिए फंदा लगा रखा था।

0
379
UP News
UP News

UP News: बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के आमगांव में तालाब के किनारे दो कछुआ तस्कर कछुए पकड़ रहे थे।अचानक ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी।मौके पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने अपना नाम रवि और राहुल निवासी मीरा सराय गांव थाना बताया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों के पास से 12 कछुए बरामद हुए हैं।

UP News

UP News: कुछआ पकड़ने के लिए लगाया था फंदा

UP News:जानकारी के अनुसार बीते रविवार की दोपहर दो तस्कर ग्राम आमगांव के तालाब में कछुआ पकड़ रहे थे। उन्होंने कछुआ पकड़ने के लिए फंदा लगा रखा था।करीब दो घंटे बाद लोगों ने देखा कि दो अनजान लोग तालाब किनारे बैठे हैं।लोगों को कुछ गलत होने की आशंका हुई। सभी मौके पर पहुंच गए, मिलकर दोनों लोगों की तलाशी ली। उनके थैले में 12 कछुए निकले,मौके पर ही भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया। उनके पास से कछुए पकड़ने का फंदा, कांटा आदि भी बरामद हुआ है।

संबंधित खबरें