Telangana Politics: कांग्रेस में एक बार फिर आंतरिक कलह तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस की तेलंगाना यूनिट में आंतरिक कलह के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के 13 सदस्यों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है। आंतरिक कलह का कारण यह नजर आ रहा है कि कांग्रेस में अन्य दलों से आए लोगों को अधिक प्रमुखता दी जा रही है। जिसके विरोध में इस्तीफा दिया है। वहीं इस कलह को मुनूगोड़े विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है।

Telangana Politics: दूसरे दलों से आने वाले लोगों को अधिक तवज्जों देने पर बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिंह
इन 13 सदस्यों में पूर्व विधायक वी. नरेंद्र रेड्डी और कांग्रेस विधायक डी. अनसूया (सीतक्का) का भी नाम शामिल है। बता दें कि इसके पहले शनिवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिंह ने अपने संबोधन में कहा था कि अगर दूसरे दलों से आने वाले लोगों को अधिक तवज्जों दी जाएगी तो इससे मूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच क्या संदेश जाएगा। उन्होंने यह बयान तब दिया था जब देशम पार्टी (तेदेपा) के कुछ पूर्व नेता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दामोदर राजनरसिंह ने जब यह बयान दिया तब मौके पर उनके साथ लोकसभा सदस्य एन. उत्तम कुमार रेड्डी और कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी (Telangana Pradesh Congress Committee President Revanth Reddy) से भी कांग्रेस में चल रहे अंतर्कलह को लेकर सवाल किया गया था लेकिन रेड्डी ने इसपर जवाब देने से मना कर दिया था। उन्होंने बस इतना ही कहा कि इसपर पार्टी आलाकमान गौर करेगी। बता दें कि 26 जनवरी को तेलंगाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पदयात्रा निकालकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकालने वाली है। वह केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए यह पदयात्रा निकाल रही है।

रेड्डी ने मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार कांग्रेस वार रूम से जरूरी जानकारी चुराई है। आगे कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता पार्टी को राज्य में सत्ता में लाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। इसके पहले पूर्व विधायक ई. अनिल ने भी पार्टी को सत्ता में लाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की थी। अनिल ने मीडिया को संबोधित करते हुए का था कि बीजेपी की सरकार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाए।
संबंधित खबरें:
- Gujarat Election 2022 से पहले कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका, पार्टी विधायक भावेश कटारा ने दिया इस्तीफा
- Gujarat Election 2022 के पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 11 बार के विधायक रहे मोहन सिंह राठवा ने पार्टी को सौंपा इस्तीफा