Ram Rahim: अब इस नाम से जानी जाएंगी राम रहीम की ‘हनी’

राम रहीम ने कहा "डेरे के गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे।"

0
157
Ram Rahim: राम रहीम और हनीप्रीत (फाइल फोटो)
Ram Rahim: राम रहीम और हनीप्रीत (फाइल फोटो)

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। बलात्कार के मामले में जेल में सजा काट रहा राम रहीम हाल ही में हरियाणा के सुनारिया जेल से 40 दिनों के पैरोल पर बाहर आया है। वह इस बार अपनी राजदार और मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के नाम को बदलने की वजह से चर्चा में है। राम रहीम ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में हनीप्रीत का नाम बदलर ‘रूहानी दीदी’ कर दिया है। उसने कहा कि अब हनीप्रीत को लोग इसी नाम से जानेंगे।

Ram Rahim
Ram Rahim

Ram Rahim ने कहा, “हनीप्रीत ने मुझे हमेशा माना गुरु”

जेल से पैरोल पर निकला राम रहीम आजकल चर्चा में है। पहले उसने कुछ नेताओं को आशीर्वाद दिया। उसके बाद दीवाली के मौके पर अपना एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया और अब हनीप्रीत का नाम बदल दिया है। राम रहीम ने कहा कि लोग कुछ भी कहें लेकिन हनीप्रीत (अब रूहानी दीदी) मेरी धर्म की बेटी है और हमेशा मुझे गुरु माना है, पिता की तरह सम्मान दिया है।

लोग तरह-तरह की बातें बनाकर संगत को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके ये मंसूबे कामयाब होने वाले नहीं हैं। उसने कहा “मुझे जानकारी मिली कि डेरा सच्चा सौदा की गद्दी बदले जाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन ऐसा नहीं होगा।” राम रहीम ने आगे कहा “डेरे के गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे।”

राम रहीम को 20 साल की मिली है सजा
मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बलात्कार के मामले में हरियाणा के सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। फिलहाल वह 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आया है। वह बरनावा के आश्रम में अपना पैरोल का समय काट रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उसके साथ उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। वहीं, उससे मिलने काफी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं। मौके पर पुलिस किसी भी अनजान को आश्रम ने प्रवेश की इजाजत नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ेंः

Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की रूस को चेतावनी, यूक्रेन पर परमाणु हमला किया तो…

Crypto Market Update: लगातार गिरावट के बाद Bitcoin में आया 7 फीसदी का उछाल, पढ़ें सभी बड़ी करेंसी का लेटेस्ट रेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here