Begusarai Shootout Case: बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को तीन दिनों में मिली बड़ी कामयाबी, चारों आरोपी गिरफ्तार

आरोपी केशव मौर्य एक्सप्रेस से रांची भागने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन, पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई। झाझा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन के रुकते ही आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन के बाद केशव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ बेगूसराय ले गई।

0
151
Begusarai Shootout Case: बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को तीन दिनों में मिली बड़ी कामयाबी, चारों आरोपी गिरफ्तार
Begusarai Shootout Case: बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस को तीन दिनों में मिली बड़ी कामयाबी, चारों आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Shootout Case: बिहार के बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को तीन दिनों के भीतर बड़ी कामयाबी मिली है। बेगूसराय पुलिस ने इस गोलीकांड के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सबसे पहले झाझा रेलवे स्टेशन से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान केशव कुमार उर्फ नागा के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी केशव बेगूसराय के बीहट का रहने वाला है। केशव के बाद पुलिस ने अन्य आरोपी सुमित, युवराज, और अर्जुन को गिरफ्तार किया है।वहीं, बेगूसराय पुलिस आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वारदात का खुलासा करेगी।

Bihar News: बेगूसराय के बाद भागलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर व्यापारी की हत्या
Begusarai Shootout Case: आरोपी रांची भागने की प्लानिंग में था

Begusarai Shootout Case: आरोपी रांची भागने की प्लानिंग में था

जानकारी के मुताबिक, आरोपी केशव मौर्य एक्सप्रेस से रांची भागने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन, पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गई। झाझा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन के रुकते ही आरोपी को चारों तरफ से घेर लिया गया और सर्च ऑपरेशन के बाद केशव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ बेगूसराय ले गई। इसके बाद पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Police
Bihar Police

Begusarai Shootout Case: 11 लोग घायल, एक शख्स की मौत

दरअसल, बेगूसराय शहर में बीते मंगलवार की लगभग शाम साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने सनसनी फैला दी थी। NH-28 पर दिखे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर अंधाधुंध गोली चलाई। जिसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक शख्स चंदन कुमार की मौत हो गई। इसके बाद घायलों को बेगूसराय जिले के सिविल और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया। जिसके बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया था।

संबंधित खबरें: