Nuh Braj Mandal Yatra: नूंह में VHP की ब्रजमंडल यात्रा के बीच 2 जिलों में धारा-144 लागू, 50 लोगों को जलाभिषेक की इजाजत

Nuh Braj Mandal Yatra: हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों की ब्रजमंडल शोभा यात्रा के बीच आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

0
38
Nuh Braj Mandal Yatra
Nuh Braj Mandal Yatra

Nuh Braj Mandal Yatra: हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों की ब्रजमंडल शोभा यात्रा के बीच आसपास के जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद आदि पड़ोसी जिले अलर्ट पर हैं। सोमवार सुबह (28 अगस्त) को नूंह के नलहड़ मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना शुरू की है। दरअसल, पूजा के लिए पुलिस ने केवल स्थानीय लोगों को मंदिर में जाने दिया है। वहीं, नूंह की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है ताकि दूसरे जिलों से लोग यहां नहीं आ सकें।

FotoJet 2023 08 28T111807.987
Nuh on High Alert

Nuh Braj Mandal Yatra: बीते 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में अधूरी रह गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को सावन के अंतिम सोमवार को पूरा करने को लेकर हिंदू संगठन अडिग हैं। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ सरकार भी अलर्ट पर है।

Nuh Braj Mandal Yatra: सात संतों ने नल्हड़ मंदिर में किया जलाभिषेक

नूंह में स्वामी धर्मदेव की अगुवाई में सात संतों ने नल्हड़ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके अलावा किसी को जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

50 लोग कर सकेंगे नलहड़ मंदिर में जलाभिषेक

नलहड़ शिव मंदिर ने जल अभिषेक के लिए कुछ लोगों को अनुमति मिली है। विश्व हिन्दू परिषद और हिन्दू संगठनों के करीब 50 लोगों को ही अनुमति दी गई है। पुलिस प्रशासन अपने ही वाहनों में लोगों को मंदिर लेकर जाएगा। सभी लोगों को पुलिस लाइन से लेकर जाया जाएगा। कुछ ही देर बाद पुलिस लाइन  से मंदिर के लिए रवाना होंगे लोग। पुलिस ने सभी लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here