केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपने बयानों को लेकर पिछले दिनों कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में रहे हैं। ताजा मामला पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ का है जहां गडकरी ने कहा कि उनके क्षेत्र में जातिवाद के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि उन्होंने ‘चेतावनी’ दी हुई है कि जाति के बारे में बात करने वाले की वह ‘पिटाई’ करेंगे।

पुणे के पिंपड़ी चिंचवाड़ में पुनरुत्थान समरसता गुरुकुलम की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गडकरी को आमंत्रित किया गया था। इसी कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज को आर्थिक और सामाजिक समानता के आधार पर साथ लाना चाहिए। इसमें जातिवाद और सांप्रदायिकता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

नागपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले गडकरी ने कहा, ‘हम जातिवाद में यकीन नहीं करते हैं। मुझे नहीं पता कि आपके यहां क्या है, लेकिन हमारे पांच जिलों में जातिवाद की कोई जगह नहीं है क्योंकि मैंने सभी को चेतावनी दी हुई है कि अगर कोई जाति की बात करेगा तो मैं उसकी पिटाई कर दूंगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here