Haryana New CM : हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो चुकी है। राज्य के नए मुख्यमंत्री बीजेपी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी होंगे। इसके साथ ही कयास लग रहे हैं कि राज्य के अब 2 उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। अनिल विज और भव्य बिश्नोई को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है। सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आज यानी मंगलवार (12 मार्च, 2024) शाम 5 बजे होगा।
बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी और करनाल सीट से बीजेपी सांसद संजय भाटिया को मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार होने की बात कही जा रही थी।
बता दें कि आज सुबह मनोहर लाल खट्टर ने अपना इस्तीफा हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया। इसके साथ ही खट्टर सरकार के मंत्रिमंडल ने भी स्तीफा दिया। जानकारी के मुताबिक, खट्टर को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान पर उतारा जा सकता है।
कौन हैं नायब सिंह सैनी?
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिज़ापुर माजरा में हुआ था। सैनी ने बीए और एलएलबी से ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और तभी उनकी पहचान मनोहर लाल खट्टर से हुई।
नायब सिंह सैनी मौजूदा समय में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही, सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। सैनी हरियाणा सरकार में मंत्री पद पर भी रह चुके हैं। सांसद बनने से पहले सैनी हरियाणा के नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक (2014-2019) रहे। इससे पहले सैनी ने (2002-2014) भाजपा के अंबाला जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष और युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री जैसे पदों पर रहकर पार्टी के लिए काम किया।
बता दें कि नायब सिंह सैनी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का खास माना जाता है। सैनी काफी लंबे समय से खट्टर के साथ हरियाणा की राजनीति में सक्रिय भूमिका में रहे हैं। खट्टर के साथ अक्सर उनको कार्यक्रमों में मंच सांझा करते हुए देखा गया है।
Image Source: ANI
यह भी पढ़ें:
Haryana New CM: खट्टर का इस्तीफा, अब कौन होगा नया मुख्यमंत्री? हरियाणा सीएम रेस में दो नाम सबसे आगे