Karnataka के मुख्यमंत्री के सचिव MP Renukacharya ने अपने एक बयान से एक नया विवाद शुरू कर दिया है। दरअसल शनिवार को भाजपा विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने कहा कि वह मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करेंगे क्योंकि यहां से केवल राष्ट्र विरोधी तत्व पैदा हो रहे हैं।

BJP नेता का कांग्रेस पर वार
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए BJP नेता ने कहा, “देश के कानून का सम्मान करने के बावजूद, कुछ राष्ट्र विरोधी संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया था। क्या हमारी राज्य सरकार इसे बर्दाश्त कर सकती है? वे (कांग्रेस) कर्नाटक बंद की बात करते हैं। क्या हमारा देश पाकिस्तान या बांग्लादेश या कोई अन्य इस्लामी देश है? हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे”।

उन्होंने आगे कहा, ”कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में इस मामले में अपना बचाव किया। मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं… हिजाब का मुद्दा किसने उठाया? आप सभी ने या हमने? आपके विधायकों ने इसे उठाया है, आप अप्रत्यक्ष रूप से बंद के आह्वान का समर्थन करते हैं। क्या यह वोट बैंक आपके लिए ज्यादा जरूरी है?”
मदरसे में पढ़ने वाले कभी नहीं कहेंगे भारत माता की जय: MP Renukacharya
विधायक MP Renukacharya ने राज्य में मदरसों को Ban करने की बात करते हुए कहा, ”मैं कांग्रेस नेताओं से पूछता हूं कि हमें स्कूलों की जगह मदरसों की जरूरत क्यों है? मदरसों में वे क्या सिखाते हैं? वो निर्दोष बच्चों को उकसाने वाली तालीम देते हैं। कल, वे हमारे देश के खिलाफ हो जाएंगे और वे कभी भी भारत माता की जय नहीं कहेंगे।”

MP Renukacharya ने सीएम से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा, “वे मदरसों में इस तरह के पाठ पढ़ा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करता हूं। क्या हमारे पास दूसरे स्कूल नहीं हैं जहां हिंदू और ईसाई छात्र पढ़ते हैं? आप यहां राष्ट्र विरोधी पाठ नहीं सिखा सकते। मदरसों को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए या पाठ्यक्रम को हमारे स्कूलों के जैसे बनाया जाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें:
- Karnataka High Court on Marital Rape: Marital Rape पर कर्नाटक हाई कोर्ट की टिप्पणी, कोर्ट ने कहा- शादी पति को पत्नी के साथ क्रूरता…