Morbi Hadsa Live Video: 30 अक्टूबर को गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे का जिक्र करते ही लोग सिहर उठते हैं। अभी तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। वहीं अभी कई लोगों के लापता होने की खबर है। मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और कई लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी अनुसार मरने वालों का आकड़ा बढ़ सकता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर मोरबी ब्रिज हादसे का खतरनाक वीडियो सामने आया है। मोरबी ब्रिज पर लगे सीसीटीवी का यह वीडियो बताया जा रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हादसा कैसे हुआ।
Morbi Hadsa Live Video: लाइव वीडियो देखकर रूह कांप जाएगी आपकी
मौके पर मौजूद लोग खुशियां मना रहे थे। पता चला है कि लोग छठ पूजा पर्व को लेकर मोरबी ब्रिज पर घूमने गए थे। वीडियो में आप देखेंगे कि ब्रिज पर काफी लोग मौजूद है। यह हादसा कैसे हुआ इस बात की जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन हादसे में 130 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी।

30 सेकंड के इस वीडियो में, आप देखेंगे कि कैसे कुछ ही पल में पुल नदी में समा जाता है और लोग एक साथ पानी में गिर जाते हैं। इस दर्दनाक वीडियो को देखकर हर किसी की रूह कांप गई है। वीडियो में कुछ लड़कों को ब्रिज को हिलाते हुए भी देखा जा सकता है। बता दें कि गुजरात में मोरबी की माचू नदी पर बना यह पुल करीब 150 साल पुराना है। मोरबी के इस ऐतिहासिक पुल का निर्माण महाराजा वाघजी ठाकोर ने 1887 में करवाया था। इस ब्रिज की कुल लंबाई 765 फीट और चौड़ाई 4.5 फीट है। कहा जाता है कि महाराज इस पुल का इस्तेमाल महल से शाही दरबार तक जाने के लिए करते थे। 3 दिन पहले 25 अक्टूबर को खुला यह पुल पिछले 7 महीने से मरम्मत के लिए बंद था। पुल को बने अभी कुछ ही दिन हुए थे। तभी यह बड़ा हादसा हो गया।
संबंधित खबरें:
- Morbi ब्रिज की दुर्घटना से पहले का Video आया सामने! क्या है इस वीडियो का सच, कौन है पुल को पैरों से हिलाने वाला यह झुंड?
- Morbi Bridge: मोरबी ब्रिज हादसे पर अधिकारी का बड़ा दावा, बगैर अनुमति लिए खोल दिया Bridge, निगम ने जारी नहीं किया था Fitness Certificate