Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में शराब पीने से मना करने पर एक शख्स ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी राम चंद्र तुरी ने 11 बार शादी की थी और मृतक महिला उसकी 12वीं पत्नी थी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि तुरी के शराबी स्वभाव के कारण, उसके सभी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। तुरी ने कम से कम 20 साल पहले सावित्री देवी से शादी की थी और उनके चार बच्चे हैं।
घटना वाले दिन परिजन शादी समारोह में गए हुए थे
रिपोर्ट के मुताबिक, तुरी का बड़ा बेटा हैदराबाद में मजदूरी करता है और बाकी तीन घटना वाले दिन शादी समारोह में गए थे। घटना वाले दिन राम चंद्र तुरी शराब के नशे में घर लौटा और घर में फिर से शराब पीने लगा। जब उसकी पत्नी ने उसे शराब पीने से रोका तो उसने अपनी पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। तुरी ने पत्नी को इतना पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ पाया। बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग घर में एकत्र हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद राम चंद्र तुरी को गिरफ्तार कर लिया। एक पंचायत सदस्य ने बताया कि सावित्री देवी आरोपी की 12वीं पत्नी थी। लेकिन पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है।
यह भी पढ़ें: