कर्नाटक: लिंगायत मठ के संत पर लगा यौन शोषण का आरोप, जानें मामले में अब तक क्या कुछ हुआ?

0
266
shivmurti-lingayat

कर्नाटक के प्रसिद्ध मुरुगा लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुगा पर नाबालिगों से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) के तहत एफआईआर दर्ज की है। वहीं पुलिस का इस मामले में कहना है कि संत शिवमूर्ति मुरुगा को अभी तक न ही हिरासत में लिया गया है और ना ही गिरफ्तार किया गया है। संत को गिरफ्तार करने की जो बात कही जा रही है, वो अफवाह है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिवमूर्ति मुरुगा हमें हाईवे पर कार से मिले थे। वे कानूनी सलाह लेने के लिए जा रहे थे। अब पुलिस उन्हें चित्रदुर्ग मठ में वापस ला रही है।

shivmurti lingayat
संत शिवमूर्ति मुरुगा

मठ के हॉस्टल में रहने वाली नाबालिगों ने दर्ज कराया था मामला

मठ द्वारा एक स्कूल भी चलाया जाता है। इसी स्कूल के हॉस्टल में ये दो नाबालिग लड़कियां भी पढ़ती रही हैं। इन्हीं के बयान पर मैसूर पुलिस ने संत शिवमूर्ति मुरुगा पर मामला दर्ज किया है। बताया गया कि वे दोनों एक एनजीओ के माध्यम से जिला कल्याण समिति के पास मामला दर्ज कराने पहुंची थी। वहीं शिवमूर्ति मुरुगा के अलावा हॉस्टल के चार वार्डनों पर भी केस दर्ज किया गया है।

साढ़े तीन साल तक हुआ यौन शोषण

पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक नाबालिगों के साथ करीब साढ़े तीन साल तक यौन शोषण किया गया। एनजीओ ने कहा कि इसमें और भी कई लड़कियां शामिल हैं, जिनके साथ यौन शौषण किया गया। एनजीओ ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

जांच में सच आ जाएगा सामने – मुख्यमंत्री

वहीं इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत और अगवा करने का मामला दर्ज किया है। इसमें पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

Delhi Assembly Session: उपराज्यपाल वीके सक्सेना के इस्तीफे की हो रही मांग, रातभर AAP विधायकों का धरना प्रदर्शन

शादी के बंधन में बंधे Kunal Rawal और Arpita Mehta, दुल्हन की स्वैग एंट्री का Video आया सामने