Lucknow में घनी आबादी वाले इलाके में दिखा Leopard, वन विभाग के अधिकारियों को किया घायल

0
7712
Lucknow Leopard News,leopard
Lucknow Leopard News

लखनऊ (Lucknow) की जनता तेंदुए (Leopard) के आतंक से डरी हुई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के घनी आबादी वाले इलाके के पहाड़पुर और कल्याणपुर में शनिवार को तेंदुआ आ धमका था जिसके बाद वहां के लोग खौफ में हैं। एक व्यक्ति को तेंदुए ने अधमरा कर छोड़ दिया। दरअसल आबादी वाले इलाके में तेंदुए की आने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम वहां पर पहुंची जिसके बाद खूंखार तेंदुए ने वन विभाग के तीन अधिकारियों पर वार किया। तीनों अधिकारियों को गहरी चोट आई है। कैसे चलाया जा रहा है तेंदुए के लिए सर्च अभियान, यहा पढ़ें।

Lucknow में Leopard का आतंक

 Lucknow में  Leopard
Lucknow में Leopard

स्थानीय लोगों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए ने सबसे पहले विनीता रावत नाम की महिला पर हमला कर दिया। जब महिला के बेटे ने ईंट से हमला किया तो तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया। पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र मां और बेटे को तेंदुए के हमले से बचाने की कोशिश कर रहा था। तेंदुए ने उसे भी चोटिल कर दिया। फिलहाल के लिए तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तेंदुए (Leopard) का सीसीटीवी फुटेजे भी सामने आया है जिसमें वो बैखौफ सड़क पर घूम रहा है। खबर के अनुसार लखनऊ के गुंडबा थाना क्षेत्र की घनी आबादी पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया है। कैमरे में तेदुआं गलियों में घूमते, छच पर चढ़ते हुए दिख रहा है।

Lucknow में डरी हुई है जनता

Leopard
Leopard

स्थानीय लोगों ने इस खबर की सूचना वन विभाग (Forest Department) की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने सभी को अपने घरों में रहने के लिए कहा और तेंदुए को पकड़ने में लग गई। दिनभर तलाश करने के बाद सूचना मिली की तेंदुआ मोहल्ले के खाली प्लाट में बैठा है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आस पास के घरों को खाली कराया और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

करीब तीन घंटे पसीना बहाने के बाद भी तेंदुए को टीम पकड़ने में असफल रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और वन विभाग की टीम इलाके में गश्त कर रही है।

संबंधित खबरें