Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक प्रेमी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जहां युवक शोले फिल्म के वीरू की तरह टंकी पर चढ़ गया और टंकी से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं ये युवक खुद को आग लगाने के लिए अपने साथ पेट्रोल और माचिस लेकर पहुंचा था। दरअसल, बिहार का रहने वाला ये लड़का उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक लड़की से प्रेम करता था। जिसके चलते वो अपनी प्रेमिका को अपने साथ ले जाने की जिद कर रहा था।
Lakhimpur Kheri: लड़की के घरवाले शादी को हुए राजी
वहीं घटना की सूचना मिलते ही उसे टंकी से उतारने के लिए जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए और सिरफिरे आशिक को समझाने-बुझाने की कोशिश करने लगे। पुलिस अधिकारियों के खूब समझाने के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। युवक ये ड्रामा करीब 2 घंटे तक चलता रह। आखिरकार, वो अपनी प्रेमिका की मां को शादी के लिए राजी कराने में कामयाब रहा। जहां लड़की के परिजनों ने शादी का लिखित आश्वासन दिया, और फिर युवक
टंकी से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और साथ ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

अलग-अलग धर्म के हैं दोनों
जानकारी के मुताबिक युवक और युवती अलग-अलग धर्म के हैं। युवक ने बताया कि लड़की के परिजन
धर्म परिवर्तन करने की बात कर रहे थे। युवक बिहार का रहने वाला है और कुछ समय पहले दिल्ली काम करने आया था। जहां दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने शादी का फैसला लिया। इसके बाद लड़की अपने घर आ गई और उसके बाद लड़का भी। लड़की ने जब अपने घर शादी की बात की तो परिवारवाले नहीं माने। जिसके बाद युवक ने ये हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
संबंधित खबरें…
‘शोले’ और ‘बुनियाद’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रमेश सिप्पी को मिलेगा पहला ‘राज कपूर अवॉर्ड