Kerala Suspected Human Sacrifice Case: केरल के कोच्चि में बेरहमी से नरबलि के मामले ने लोगों को खौफजदा कर दिया है। इस खूनी साजिश के आरोपी डॉक्टर दंपति और तांत्रिक के बारे में अभी भी एक के बाद एक कई राज सामने आ रहे हैं। इन खुलासों से पुलिस भी दंग है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी ना सिर्फ तांत्रिक था बल्कि एक साइकोकिलर है और साइको रेपिस्ट भी है। उसने अपनी सनक में आकर एक बार एक 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप करने की कोशिश की थी। इसके अलावा आरोपी लोगों को सोशल मीडिया पर नरबलि के फायदे भी गिनवाता था।
Kerala Suspected Human Sacrifice Case: साइको रेपिस्ट ऐसे ढूढ़ता था अपना शिकार

सनकी तांत्रिक पहने नकली औरत बनकर सोशल मीडिया पर अपना शिकार ढूढ़ता था, फिर शिकार मिलते ही उसे तंत्र-मंत्र का झांसा देता था। धीरे-धीरे नरबलि के फायदे गिनवाते-गिनवाते शिकार का पहले रेप करता था। यह कोई मामूली तांत्रिक नहीं बल्कि सबसे खतरनाक साइको रेपिस्ट है। जो अपने शिकार को बर्बरता से मारता था।
Kerala Suspected Human Sacrifice Case: उम्रदराज महिलाओं को बनाता था शिकार
केरल के कोच्चि में दो महिलाओं की बलि देने वाली खबर जितनी डरावनी है। उससे कई ज्यादा खौफनाक है इसके पीछे की पूरी कहानी और उनके किरदार। तांत्रिक समेत डॉक्टर दंपति किसी शैतान से कम नहीं है। इतने पढ़े-लिखे होने के बाद भी दंपति ने अमीर बनने की लालच में दो महिलाओं को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया। जबकि ये सब करवाने वाला तीसरा आरोपी सनकी तांत्रिक एक ऐसा किलर निकला जो बड़ी उम्र की महिलाओं को अपने झांसे में लेता था। किसी तरह से उनके संपर्क में आकर उन्हें तंत्र-मंत्र बताकर उनका रेप करता था और मार देता था।
Kerala Suspected Human Sacrifice Case: दो नरबलि कांड और तीन खूंखार अपराधी
इस पूरे नरबलि कांड की जिसने साजिश रची उसने ना सिर्फ उन दोनों महिलाओं का रेप किया बल्कि उनके टुकडे़-टुकड़े कर दिए। यहीं नहीं आरोपी नैचुरल थेरेपिस्ट का काम करने वाले दंपति से 2 लाख रुपये भी हड़प लिए। आइए आपको एक-एक कर इन तीनों आरोपियों करतूते…

मास्टरमाइड शफी उर्फ राशिद, साइको रेपिस्ट
तांत्रिक मोहम्मद शफी उर्फ राशिद असल में एक साइको रेपिस्ट था जो कि हमेशा किसी ना किसी शिकार की तलाश में लगा रहता था। उसके खिलाफ पुलिस के पास 10 मुकदमे दर्ज हैं। इस बार उसने बड़े हाइटेक तरीके से शिकार फांसने की प्लानिंग की थी। शफी ने इस बार श्रीदेवी के नाम से फेसबुक पर एक फेक एकाउंट तैयार किया और इसी अकाउंट से वो लोगों को झांसा देने लगा। सोशल मीडिया पर भटकते हुए उसकी मुलाकात देसी इलाज करने वाले भगवल सिंह से से अब से कोई तीन साल पहले हुई थी।
भगवल सिंह नैचुरअल थेरेपिस्ट होने के साथ-साथ एक सोशियो-पॉलिटिकल एक्टिविस्ट यानी राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी था। ऐसे में वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव करता था। श्रीदेवी ने फेसबुक पर पहले भगवल सिंह से दोस्ती की और फिर बातों ही बातों में उसका हाल जाना। जब भगवल सिंह ने उसे अपनी तंगहाली की कहानी सुनायी। तब शफी को उसे फंसाने का रास्ता मिल गया। उसने फौरन एक तांत्रिक को जानने की बात कहते हुए उसे भगवल सिंह से मिलाने की बात कही और बताया कि अगर वो चाहे तो उस तांत्रिक की मदद से वो उनके बुरे दिन दूर करवा सकता है।

श्रीदेवी बने मोहम्मद शफी उर्फ राशिद ने अपनी कहानी पर यकीन दिलाने के लिए भगवल सिंह से कहा कि वो पहले उसकी भी स्थिति रुपयों के मामले में ठीक नहीं थी, लेकिन जब से उसने उस तांत्रिक की मदद से कर्म कांड करवाया है, तब से उसे रुपयों की कोई कमी नहीं है। खास बात ये है कि श्रीदेवी बन कर भगवल सिंह से बात कर रहे राशिद ने कभी फोन पर बात नहीं कि, बल्कि हमेशा से ही फेसबुक मैसेंजर या फिर किसी दूसरे चैटिंग एप से ही बात की।
भगवल सिंह, नैचुरल थैरेपिस्ट
कोच्चि के पत्थानम-त्थिट्टा के रहनेवाले लोग भगवल सिंह को अच्छी तरह जानते हैं। उसकी अपने आस-पड़ोस में काफी इज्जत थी। पहला तो इसलिए क्योंकि इसका परिवार काफी सालों से इस जगह पर रहा था, दूसरा इसलिए कि भगवल के पिता भी नैचुरल थेरेपी और हीलिंग का काम करते थे और इलाके में उनकी अच्छी छवि थी। भगवल ने अपने पिता से ही नैचुरल थेरेपी, हीलिंग और मसाज का काम सीखा था और इन दिनों अपने घर से ही प्रैक्टिस करता था।
हीलर होने के साथ-साथ वो सीपीआई-एम से भी जुड़ा था। यानी राजनीतिक तौर पर भी उसकी सक्रियता थी, लेकिन इतना होने के बावजूद वो रुपये-पैसों की खातिर अंधविश्वास के जाल में कुछ ऐसे उलझा था, जिसने उससे एक नहीं दो-दो महिलाओं का कत्ल करवा दिया।

लैला सिंह, भगवल की पत्नी
एक महिला होने के बावजूद लैला सिंह इतनी बर्बर हो सकती है, इसका खुलासा तब हुआ, जब भगवल सिंह और लैला सिंह के मकान में दो महिलाओं की बलि दिए जाने की कहानी सबके सामने आयी। जानकारी के मुताबिक, लैला सिंह ने ही अपने पति को तंत्र-मंत्र के लिए उकसाया था। लैला को ये विश्वास था कि अगर तांत्रिक की बात मानी जाएंगी तो हालात बदल जाएंगे।
लैला सिंह और तांत्रिक के बीच बढ़ गई थी नजदीकियां
इस कहानी में मोड़ उस वक्त आया जब तंत्र क्रिया करते हुए मोहम्मद शफी और लैला एक दूसरे के करीब आ गए। भगवल की पत्नी ने शफी के प्यार में अपनी पति को ही जान से मारने की खूनी साजिश रच डाली। तांत्रिक और भगवल की पत्नी ने दोनों औरतों की नरबलि के बाद भगवल का कत्ल करने की योजना बनायी थी ताकि दोनों सुकून से जिंदगी गुजार सके।

हर दिन हो रहे नए खुलासे
पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें एक के बाद एक नए राज खुल रहे हैं। पुलिस कमिश्नर सीएच नागराजू ने बताया कि इस केस का मास्टरमाइंड मोहम्मद शफी एक खौफनाक साइको रेपिस्ट था, जिसे महिलाओं के निजी अंगों को जख्मी करना अच्छा लगता था और वार के बाद महिलाओं को तड़पता देखकर खुश होता था। उसने नरबलि के लिए दोनों महिलाओं को कार में अगवा करने की प्लानिंग बनाई और भगवल सिंह ने ही उसे कार खरीद कर भी दी। बता दें कि छठी क्लास तक पढ़े शफी को घरवालों ने 16 साल की उम्र में ही घर से निकाल दिया था। इसके बाद वो भटकता रहा और शिकार तलाशता रहा।
संबंधित खबरें: