Kapil Mishra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई दिल्ली इकाई ने शनिवार (5 अगस्त) को कपिल मिश्रा को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। यह जानकारी दिल्ली भाजपा ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी गई है। ट्वीट में जानकारी दी गई है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर कपिल मिश्रा को प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पत्र जारी करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए कपिल मिश्रा को शुभकामनाएं दी।

Kapil Mishra ने किया ट्वीट
कपिल मिश्रा ने भी बीजेपी का आभार जताते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अत्यंत आभार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार इस जिम्मेदारी के योग्य मुझे समझने के लिए। गृह मंत्री अमित शाह का आभार जिनके मार्गदर्शन में दिल्ली बड़े परिवर्तन की ओर है। दिल्ली के यशस्वी अध्यक्ष और मेरे बड़े भाई वीरेंद्र सचदेवा का आभार जिन्होंने मुझे अपनी टीम का सदस्य बनाने योग्य समझा।
यह भी पढ़ें: